SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल के धनपुरी में बेटे ने ही अपनी मां की तलवार से की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहडोल के धनपुरी में बेटे ने ही अपनी मां की तलवार से की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-    आरोपित मोहन ने अपनी मां की गर्दन पर तलवार से एक के बाद एक तीन वार किए। हमला इतना भीषण था कि मुन्नी बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित तलवार लहराते हुए वहां से भाग निकला, जिससे क्षेत्र में डर फैल गया।

शहडोल। जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 4 बजे एक बेटे ने अपने घर के आंगन में अपनी ही मां की तलवार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई तलवार भी जब्त कर ली है।

घटना धनपुरी के कछियान टोला की है। यहां रहने वाली मुन्नी बाई दोपहर अपने घर के आंगन में कामकाज निपटा रही थीं। तभी उनका बेटा मोहन लोधी हाथ में नंगी तलवार लेकर वहां पहुंचा।

इससे पहले कि मुन्नी बाई कुछ समझ पातीं, मोहन ने उन पर हमला बोल दिया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपित मोहन ने अपनी मां की गर्दन पर तलवार से एक के बाद एक तीन वार किए।

हमला इतना भीषण था कि मुन्नी बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित तलवार लहराते हुए वहां से भाग निकला, जिससे क्षेत्र में डर फैल गया।

हत्या की जानकारी मिलते ही धनपुरी पुलिस हरकत में आई और क्षेत्र की नाकाबंदी की गई। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपित मोहन लोधी को रास्ते से धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से खून से सनी तलवार भी बरामद कर ली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिवान ने बताया कि आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला (BNS की धारा 103) दर्ज कर लिया है। हालांकि, बेटे ने अपनी मां को क्यों मारा, इसका असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us