SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » भोपाल में सस्ते स्टाम्प का लालच देकर वकीलों से लाखों की ठगी, एडवांस लेकर फर्जी स्टाम्प वेंडर फरार

भोपाल में सस्ते स्टाम्प का लालच देकर वकीलों से लाखों की ठगी, एडवांस लेकर फर्जी स्टाम्प वेंडर फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       Stamp Vendor Fraud Case: सस्ते दाम पर स्टाम्प उपलब्ध कराने का लालच देकर वकीलों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपित ने नवंबर महीने में तीन वकीलों को सस्ते दाम पर स्टाम्प पेपर उपलब्ध करवाने का लालच दिया था और उनसे ढाई लाख रुपये एडवांस में लिए थे।

भोपाल। सस्ते दाम पर स्टाम्प उपलब्ध कराने का लालच देकर वकीलों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपित ने नवंबर महीने में तीन वकीलों को सस्ते दाम पर स्टाम्प पेपर उपलब्ध करवाने का लालच दिया था और उनसे ढाई लाख रुपये एडवांस में लिए थे।

अयोध्यानगर थाना पुलिस ने वकीलों की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के अनुसार अयोध्यानगर निवासी वकील धनंजय सिंह राजपूत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उज्जैन निवासी सावन सोनी ने स्वयं को स्टाम्प वेंडर बताते हुए उनसे संपर्क किया था।

आरोपित ने वादा किया था कि वह बाजार दर से काफी कम कीमत पर स्टाम्प उपलब्ध करा देगा, जिससे वकील को आर्थिक लाभ होगा। उसने मुकेश और सचिन नामक व्यक्ति से भी यही वादा किया था। आरोपित की बातों पर भरोसा कर वकीलों ने अलग-अलग समय पर कुल ढाई लाख रुपये सावन सोनी को दे दिए।

रुपये लेने के बाद आरोपित ने कुछ दिन तक स्टाम्प देने की बात कहकर टालमटोल की। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और वह संपर्क से बाहर हो गया। काफी प्रयासों के बावजूद जब आरोपित का कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित वकीलों ने अयोध्यानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us