SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, दो घायल:कोटमा तिराहे के पास हादसा, नशे में धुत थे ड्राइवर-ऑपरेटर

शहडोल में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, दो घायल:कोटमा तिराहे के पास हादसा, नशे में धुत थे ड्राइवर-ऑपरेटर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       शहडोल में एनएच-43 पर कोटमा तिराहे के पास एक भारी भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर एक तालाब के पास हुई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

गुजरात से झारखंड जा रहा था ट्रक

पुलिस के अनुसार, ट्रक क्रमांक WB 23 K 3449 गुजरात से झारखंड की ओर जा रहा था। उसमें कीमती सामान लदा था। ट्रक को बिरजू कुमार यादव चला रहे थे, जिनके साथ एक परिचालक भी मौजूद था।

दोनों को चोटें आई हैं। जांच में सामने आया कि चालक और परिचालक दोनों शराब के नशे में थे।

नशे में थे ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक पलटने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। चालक और परिचालक वाहन से बाहर खड़े थे और उन्हें मामूली चोटें आई थीं।

डायल 112 टीम के आरक्षक अजीत सिंह चौहान और पायलट राजुल तिवारी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस कर्मियों ने भी मौके पर दोनों को नशे की हालत में पाया।

हादसे में कोई जनहानि नहीं

यह घटना हाईवे पर भारी वाहनों के चालकों द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने की गंभीर समस्या को उजागर करती है। चेकिंग के बावजूद ऐसे नशेड़ी चालकों का न पकड़ा जाना चिंता का विषय है। गनीमत रही कि ट्रक एक खाली स्थान पर पलटा। यदि यह हादसा किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में होता, तो बड़ी जनहानि की आशंका थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us