SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » बुढार में शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी:अज्ञात चोरों ने प्राचीन शिवलिंग चुराई, पुलिस जांच में जुटी

बुढार में शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी:अज्ञात चोरों ने प्राचीन शिवलिंग चुराई, पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह -:     शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र में एक शिव मंदिर से प्राचीन शिवलिंग चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना ग्राम विक्रमपुर, वार्ड क्रमांक 15 में अभिषेक दुबे के घर के बाउंड्री परिसर में स्थित मंदिर में हुई। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है।

पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

शिकायतकर्ता अभिषेक दुबे ने पुलिस को बताया कि यह शिव मंदिर उनके पुरखों द्वारा बनवाया गया था। इसमें स्थापित शिवलिंग सदियों पुरानी थी और आसपास के ग्रामीण भी नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए आते थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाउंड्री का एक गेट हमेशा खुला रखा जाता था।

अभिषेक दुबे के अनुसार, परिवार के सदस्य रात में घर का मुख्य दरवाजा बंद कर सो गए थे। सुबह जब वे जागे और मंदिर की ओर गए, तो वहां से भगवान शिव की शिवलिंग गायब मिली। मंदिर में तोड़फोड़ के कोई खास निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि चोर बड़ी चालाकी से शिवलिंग चुरा ले गए।

भगवान शिव की शिवलिंग गायब मिली

इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कोतवाली क्षेत्र में भी एक मंदिर से चांदी के जेवर चोरी हुए थे। उस मामले में सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

फिलहाल, बुढार पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us