SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Balod News: सरकारी शिक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर किया 8 साल तक शोषण

Balod News: सरकारी शिक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर किया 8 साल तक शोषण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      बालोद जिले में सरकारी स्कूल के सहायक शिक्षक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बीएनएस धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है आगे जांच।

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बालोद थाना क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शुक्रवार शाम 4 बजे बालोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, औराभाठा स्थित प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ रज्जू महिलांग (43) पर महिला ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर पिछले करीब 8 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर बालोद थाना में एफआईआर दर्ज की गई।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट में शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us