SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पति से विवाद के बाद कुएं में कूदी महिला, मौत:शहडोल में पुलिस-ग्रामीणों ने निकाला शव, टीआई बोले-हर पहलू कर रहे जांच

पति से विवाद के बाद कुएं में कूदी महिला, मौत:शहडोल में पुलिस-ग्रामीणों ने निकाला शव, टीआई बोले-हर पहलू कर रहे जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र के सोनटोला गांव में एक नवविवाहिता ने पति से विवाद के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार सुबह की है।

मृतिका की पहचान सोनटोला निवासी सरोज पति चंद्रभान सिंह (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद सरोज ने घर के सामने स्थित कुएं में छलांग लगा दी।

पति से विवाद के बाद कुएं में कूदी महिला

कुएं में गिरने की आवाज सुनकर पति मौके पर पहुंचा और बचाने का प्रयास किया। आसपास के ग्रामीणों को भी बुलाया गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही गोहपारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

टीआई बोले-हर पहलू से हो रही मामले की जांच

पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। मृतिका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं महिला को किसी प्रकार की मानसिक या पारिवारिक प्रताड़ना तो नहीं दी जा रही थी।

गोहपारू थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने पुष्टि की कि मर्ग कायम कर लिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us