SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » छत्तीसगढ़ से पकड़े पाॅक्सो एक्ट के दो आरोपी:शहडोल पुलिस ने की कार्रवाई, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

छत्तीसगढ़ से पकड़े पाॅक्सो एक्ट के दो आरोपी:शहडोल पुलिस ने की कार्रवाई, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-     शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर 28 दिसंबर को बुढ़ार थाने में सरवन पनिका और राकेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दोनों आरोपी ग्राम लोहरा झुरकी टीकर कला, थाना गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़) के निवासी हैं। उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की। जांच में सामने आया कि घटना के बाद दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ भाग गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुढ़ार थाने की एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों का पता लगाया।

पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़ में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें शहडोल लाया गया। यहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
थाना प्रभारी बुढ़ार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई करती है। पीड़ितों को न्याय दिलाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। इस मामले में भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अंतरराज्यीय कार्रवाई की।

फिलहाल, मामले की विवेचना जारी है। पुलिस अन्य तथ्यों, संभावित संलिप्तता और साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि यदि जांच के दौरान कोई और तथ्य या आरोपी सामने आते हैं, तो उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us