SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » ब्यौहारी में अवैध खनिज परिवहन करते 8 वाहन जब्त:बिना टीपी खनिज ले जाते डायल 112 के चालक का ट्रैक्टर भी शामिल

ब्यौहारी में अवैध खनिज परिवहन करते 8 वाहन जब्त:बिना टीपी खनिज ले जाते डायल 112 के चालक का ट्रैक्टर भी शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        शहडोल जिले के ब्यौहारी में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार शनि द्विवेदी ने तहसील कार्यालय के सामने चेकिंग के दौरान बिना ट्रांजिट परमिट (टीपी) खनिज ले जा रहे कई वाहनों को जब्त किया।

जब्त किए गए वाहनों में ब्यौहारी थाना अंतर्गत डायल 112 में पदस्थ चालक भानु प्रताप का एक ट्रैक्टर भी शामिल है। यह ट्रैक्टर बिना टीपी बोल्डर का परिवहन करते हुए पकड़ा गया था।

ट्रैक्टर जब्त होने के बाद डायल 112 के पायलट द्वारा इसे छुड़वाने के लिए सिफारिशें की गईं। हालांकि, तहसीलदार द्विवेदी ने किसी भी दबाव को स्वीकार नहीं किया और नियमानुसार कार्रवाई जारी रखी। इस घटना ने कानून के समक्ष सभी की समानता का संदेश दिया।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल 4 हाइवा और 1 डंपर रेत के अवैध परिवहन पर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, गिट्टी के अवैध परिवहन पर 2 हाइवा, बोल्डर परिवहन करते एक ट्रैक्टर और डस्ट का परिवहन करते हुए एक अन्य वाहन भी जब्त किया गया।

जब्त किए गए वाहनों में एम पी 18 जी ए 4065, एम पी 18 एच 5145, डब्लू बी 39 बी 9283, एम पी 18 एच 4918, एम पी 17 जेड बी 9865, यू पी 93 ए टी 9435, एम पी 17 एच एच 4020 और एम पी 18 एच 4918 शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, उत्खनन और परिवहन के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us