SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शौक पूरा करने के लिए करते थे बाइक चोरी:ब्यौहारी पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार; दो बाइक्स बरामद, एक फरार

शौक पूरा करने के लिए करते थे बाइक चोरी:ब्यौहारी पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार; दो बाइक्स बरामद, एक फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-         शहडोल की ब्यौहारी पुलिस ने क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई दो बाइक्स भी बरामद की हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। ये सभी अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए बाइक चुराते थे।

पुलिस के अनुसार, पहली घटना फरियादी ओमकार सोनी निवासी साखी की काले-लाल रंग की एचएफ डीलक्स बाइक (क्रमांक एमपी 18 3648) की चोरी से संबंधित थी। दूसरी घटना में, बीरेंद्र कुमार वर्मन निवासी ग्राम तेंदुआड़ ने 17-18 अगस्त 2025 की रात अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (क्रमांक एमपी 18 जे 7138) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एक तीसरी घटना भी सामने आई थी, जिसमें 6 सितंबर 2025 को राकेश कुमार मालवीय की डिस्कवर बाइक (क्रमांक एमपी 05 एमएच 4232) हनुमान मंदिर के नीचे से चोरी हो गई थी, जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपए बताई गई।

अब तक इनकी हुई गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर संदेही लालजी कहार निवासी बरमहंगवा, थाना खतौली, जिला कटनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी लालजी कहार ने अपने साथियों दीपू गिरी और गोलू केवट के साथ मिलकर तीन बाइक्स चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने लालजी कहार के कब्जे से एक डिस्कवर बाइक बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा।

आगे की कार्रवाई में, पुलिस ने दूसरे आरोपी दीपू गिरी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स बाइक्स बरामद की गईं। दीपू गिरी को भी न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है। इस मामले में तीसरे आरोपी गोलू केवट की तलाश अभी भी जारी है।

यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी मुकेश आविद्रा के निर्देशन में थाना ब्यौहारी के प्रभारी उप निरीक्षक ऋषभ छारी और उनकी टीम द्वारा की गई। इसमें पुलिस स्टाफ और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us