SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » अवैध खनन रोकने गए रेंजर पर हमला:शहडोल में माफिया ने की पिटाई; पांच पर केस दर्ज, TI का घटना से इनकार

अवैध खनन रोकने गए रेंजर पर हमला:शहडोल में माफिया ने की पिटाई; पांच पर केस दर्ज, TI का घटना से इनकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-   शहडोल जिले में अवैध रेत खनन रोकने गए वन विभाग के रेंजर मुकेश अलावा पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। इस मामले में देवलौंद थाना क्षेत्र में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, रेंजर मुकेश अलावा अपनी टीम के साथ बनास नदी के सथनी घाट पर गश्त कर रहे थे। उन्होंने देखा कि नदी में अवैध रेत खनन चल रहा था। जब टीम ने इसे रोकने का प्रयास किया, तो खनन माफियाओं ने रेंजर मुकेश अलावा को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने रेंजर की पिटाई की।

इनके खिलाफ मामला दर्ज

रेंजर मुकेश अलावा ने देवलौंद थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दीप सिंह बघेल, प्रमोद सिंह बघेल, प्रसू सिंह, विक्कू सिंह सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने घटना से इनकार किया

सोनघड़ियाल अभयारण्य के डीएफओ राजेश कन्ननाटी ने रेंजर पर हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह घटना अवैध खनन रोकने के दौरान हुई। डीएफओ ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। वहीं, जब मीडिया ने थाना प्रभारी से संपर्क किया, तो उन्होंने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। रेंजर मुकेश अलावा सीधी जिले में पदस्थ हैं, जबकि घटना स्थल शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में आता है।

एसपी ने की पुष्टि

पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि रेंजर के साथ मारपीट की घटना हुई है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। जिले में खनन माफियाओं का आतंक पहले भी देखा गया है, जब दो सरकारी कर्मचारियों को ट्रैक्टर से कुचलकर मार दिया गया था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us