श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- शहडोल जिले में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाणसागर और ब्यौहारी के बाद अब जैतपुर क्षेत्र में भी दिनदहाड़े रेत से भरे ट्रैक्टर खुलेआम सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले की जानकारी खनिज विभाग को होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जैतपुर के गाड़ाघाट क्षेत्र से रोजाना तेज रफ्तार में रेत से लदे कई ट्रैक्टर गुजरते हैं। इन वाहनों की गति इतनी तेज होती है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे इस अवैध गतिविधि का विरोध करते हैं तो रेत माफिया उन्हें धमकाने से भी नहीं चूकते।
स्थानीय निवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके घरों के सामने से दिनभर रेत से भरे ट्रैक्टर निकलते रहते हैं। सड़क किनारे महिलाएं और बच्चे मौजूद रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद ट्रैक्टर चालकों की रफ्तार में कोई कमी नहीं आती। इससे हर समय हादसों का खतरा बना रहता है।
ग्रामीण बोले- रेत माफिया बेखौफ, पुलिस कार्रवाई बेअसर
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने कई बार रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है, लेकिन इसके बावजूद माफिया बेखौफ होकर अपना अवैध कारोबार जारी रखे हुए हैं। लोगों का कहना है कि खनिज विभाग की उदासीनता के कारण ही रेत चोरों के हौसले बुलंद हैं।
वहीं, पुलिस का कहना है कि जैसे ही उन्हें सूचना मिलती है, वे तत्काल कार्रवाई करते हैं और कई वाहनों को जब्त भी किया गया है। बावजूद इसके जैतपुर, झींक, बिजुरी और दरर्शिला क्षेत्रों में दिनदहाड़े रेत चोरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
शहडोल जिले में रेत का ठेका निरस्त हो चुका है। ऐसे में जिले से निकलने वाली हर रेत अवैध मानी जाती है। इसके बाद भी खुलेआम रेत का परिवहन प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। जिला खनिज अधिकारी राहुल शांडिल ने इस संबंध में कहा कि सूचना मिलने पर विभाग कार्रवाई करता







