SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Shahdol News: अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग, सामान जलने से हजारों का नुकसान, पुलिस टीम के खुलासे का इंतजार

Shahdol News: अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग, सामान जलने से हजारों का नुकसान, पुलिस टीम के खुलासे का इंतजार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के भूसा तिराहे के पास स्थित दो दुकानों में शरारती तत्वों ने आग लगा दी, जिससे दोनों दुकान जलकर राख हो गई। दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया है। घटना में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तब जाकर उन्हें कहीं घटना की जानकारी मिल पाई, इसके बाद फायर टीम को मामले की सूचना दी गई,सूचना के बाद फायर टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया है।

दुकानदार जब देखा तो दुकान जल रही थी
दुकानदार कमलेश यादव ने बताया की ठेला नुमा दुकान में वह सब्जी की दुकान संचालित करता है।बुधवार रात रोज की तरह उसने लगभग 11:00 बजे दुकान बंद की थी, और घर चला गया था, गुरुवार सुबह तकरीबन 8:00 बजे जब वह दुकान पहुंचा तो उसमें आग लगी हुई थी। बगल में स्थित बेचू रजक की प्रेस (धोबी) की दुकान भी जल रही थी।

दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पहुंची
जिसे देखने के बाद उसने आस पड़ोस के लोगों को बुलाया और मामले की जानकारी दमकल कर्मियों को दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और दुकान में लगी आग को बुझाया गया,दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद दुकानों में लगी आग को बुझाया जा सका।

दुकान के अंदर 80 जोड़ा से अधिक कपड़े भी जल गए
बेचू रजक की प्रेस (धोबी) की दुकान में ग्राहकों के कई कीमती कपड़े प्रेस के लिए रखे थे, जो जल गए हैं। दुकानदार ने बताया कि दुकान के अंदर 80 जोड़ा से अधिक कपड़े रखे थे, जो ग्राहकों के थे, जो सब कुछ जल गया है। इसी तरह कमलेश यादव की सब्जी की दुकान में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

जांच शुरू कर दी गई
घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे के अनुसार, हजारों रुपये का इसमें नुकसान हुआ है। हमने आगजनी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी लगते ही फायर टीम के मुनेश शर्मा और भारत जायसवाल दो गाड़ियों को लेकर पहुंचे और आग को बुझाया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us