श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- तीनों युवतियां नशे में धुत थीं और एक ही किराए के कमरे में रहती हैं। किसी बात पर हुए झगड़े ने इतनी तीव्रता पकड़ ली कि दो युवतियां मिलकर एक को पीटने लगीं और गाली-गलौज भी किया। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन समझाने पर भी युवतियां नहीं मानीं।
सोहागपुर क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात तीन युवती आपस में भीड़ गई और हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिसकी वजह से आसपास काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवतियों को समझाया और तीनों को अलग किया, तीनों युवती नशे में धुत थी।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी, मौके पर देरी से पहुंची पुलिस ने युवतियां को समझाया बुझाया,तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की कोई शिकायत थाने नहीं आई है। अगर थाने में शिकायत आती है तो हम कार्यवाही करेंगे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों युवती आपस में घंटों तक विवाद करती रही,दो ने मिल कर एक युवती की बेदम पिटाई भी की है। घटना देख लोगों ने उन्हें समझने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी, हंगामा घंटों तक चलता रहा, जिससे आसपास के लोग अपने घरों से निकले और मौके पर इकट्ठा हो गए। जिससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी।







