श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- बन्नौदा तहसील पाली, जिला उमरिया। आज दोपहर बन्नौदा मोहल्ला के पास हुए सड़क हादसे में लगभग 60 वर्षीय महिला सिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लाल सिंह, निवासी पटपरा छदा (नरोज़ाबाद), अपनी मां सिया बाई को लेकर मोटरसाइकिल से बन्नौदा आ रहे थे। रास्ते मे अचानक बाइकअनियंत्रित हो गई और सिया बाई सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, लेकिन पुलिस और एंबुलेंस को घटना स्थल पर पहुंचने में लगभग 2 घंटे की देरी हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन की लापरवाही पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि महिला का शव सड़क किनारे 2 घंटे तक पड़ा रहा, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी।
ग्रामीणों के मुताबिकः
112 डायल पर 4:30 बजे कॉल किया गया
एंबुलेंस और पुलिस लगभग 5:00 बजे मौके पर पहुंची
महिला का शव करीब 2 घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा
ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बावजूद आपात स्थिति में राहत दल समय पर क्यों नहीं पहुंचते। उनका कहना है कि ऐसी देरी भविष्य में और बड़ी घटनाओं का कारण बन सकती है।
शाम करीब 4:30 बजे 112 नंबर पर सूचना दी गई, जिसके बाद लगभग 5 बजे एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।







