SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में मिला युवक का शव:मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखाा, पुलिस बोली- ठंड से मौत की आशंका

शहडोल में मिला युवक का शव:मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखाा, पुलिस बोली- ठंड से मौत की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-     शहडोल पाली रोड स्थित न्यायालय गेट के सामने शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान दीनदयाल बैगा (30) पुत्र मुन्ने लाल के रूप में की है। वह उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र के भीमा डोंगरी का निवासी था। पुलिस के अनुसार, युवक टी-शर्ट और पैंट पहने हुए था।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक गुरुवार शाम को न्यायालय गेट के सामने नशे की हालत में बैठा था। मृतक के भाई ने भी मौके पर पहुंचकर पुष्टि की कि दीनदयाल शराब का आदी था और गुरुवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा। परिवार ने सुबह उसकी तलाश शुरू की थी।

शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में युवक सड़क किनारे सो गया होगा और ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की विवेचना की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us