श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- NTPC Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित NTPC ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट स्तर की भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया अपनी अंतिम चरण में है। CEN 06/2025 और CEN 07/2025 भर्ती विज्ञापन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर तय (Last Date For Application) की गई है।
एजुकेशन डेस्क: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरआरबी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट/ CEN 06/2025) और एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल (CEN 07/2025) भर्ती के लिए आवेदन (RRB NTPC Recruitment 2025) की अंतिम तिथि कल, 27 नवंबर निर्धारित की गई है। ऐसे युवा जो 12वीं या स्नातक पूरा कर चुके हैं और रेलवे में स्थायी सरकारी नौकरी (Govt Jobs) पाने के इच्छुक हैं, वे तुरंत rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि (Last Date For Application) बीतने के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।
घर बैठे करें आवेदन (How To Apply Online)
अभ्यर्थी स्वयं अपने मोबाइल या लैपटॉप से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के चरण सरल रखे गए हैं-
1. सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “Create an Account” विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करके पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
4. श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
5. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क (NTPC Application Fee)
अनरिजर्व, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, पीएच और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित है। विशेष बात यह है कि CBT 1 परीक्षा के बाद अनरिजर्व, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये तथा शेष वर्गों को पूरा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
अंडर ग्रेजुएट (UG) पदों के लिए योग्यता
UG स्तर की एनटीपीसी भर्ती (NTPC Vacancy) में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कुछ पदों पर हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग कौशल आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित है।
ग्रेजुएट पदों के लिए पात्रता
ग्रेजुएट स्तर की भर्ती में आवेदन हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर दक्षता या टाइपिंग ज्ञान अनिवार्य है। आयु सीमा पदानुसार अधिकतम 33 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।







