SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Umaria News: घर के जेवर फैला रहे बीमारी! झाड़ फूंक में फंसा परिवार, अभिमंत्रित करने के चक्कर में हो गया बर्बाद

Umaria News: घर के जेवर फैला रहे बीमारी! झाड़ फूंक में फंसा परिवार, अभिमंत्रित करने के चक्कर में हो गया बर्बाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      खितौली निवासी राम सिंह अपनी बीमार सास के इलाज के लिए झाड़फूंक का सहारा लेने के कारण ठगी का शिकार हुए। आरोपी पूजा-पाठ और अभिमंत्रित करने के नाम पर आभूषण लेकर गायब हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

उमरिया कोतवाली क्षेत्र के तामन्नारा गांव में अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। झाड़फूंक के बहाने एक व्यक्ति ने परिवार को भरोसे में लिया और लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराया हैi

खितौली निवासी राम सिंह अपनी पत्नी केशिया सिंह के साथ कुछ दिन पहले तामन्नारा गांव स्थित अपने ससुराल आए थे। वे धान की कटाई में मदद करने के लिए यहां ठहरे थे। उसी दौरान परिवार की बुजुर्ग सास, जो लंबे समय से गलसुआ बीमारी से परेशान थीं, उनकी तबीयत को लेकर चिंता बढ़ी तो इलाज की बात उठी। इसी बीच गांव में रहने वाला एक व्यक्ति खुद को झाड़फूंक करने वाला बताकर सामने आया और बीमारी ठीक करने का दावा करने लगा।

बताया गया कि आरोपी ने पूजा-पाठ और झाड़फूंक की प्रक्रिया के नाम पर परिवार से चांदी के जेवर मांगे। उसने यह कहकर भरोसा दिलाया कि गहनों को अभिमंत्रित करने से बीमारी जल्द ठीक हो जाएगी। राम सिंह के अनुसार आरोपी ने लगभग दस तोला की पायल और तीन पांव का डोरा अपने पास रखने की बात कही। परिवार ने इलाज की उम्मीद में आभूषण दे दिए, लेकिन थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति लापता हो गया।

लंबा इंतजार करने के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब परिवार को ठगी का अहसास हुआ। घबराए परिजन तुरंत उमरिया कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। राम सिंह ने कहा कि बीमारी का लालच देकर उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। SDOP नागेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम तैनात कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि गहनों को अभिमंत्रित करने का बहाना बनाकर आरोपी उन्हें ले गया और मौका मिलते ही फरार हो गया। पुलिस अब स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है। आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में जागरूकता जरूरी है, क्योंकि अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठग आसानी से भोले लोगों को निशाना बना रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us