SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव:ट्रेन से गिरने की आशंका, नहीं हो सकी शिनाख्त

शहडोल में रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव:ट्रेन से गिरने की आशंका, नहीं हो सकी शिनाख्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में छतेनी-ब्यौहारी रेल मार्ग के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। रेलवे कर्मचारियों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह शव लगभग 30 वर्षीय युवक का बताया जा रहा है। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ब्यौहारी अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, युवक की मौत किसी ट्रेन से गिरने के कारण हुई हो सकती है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। कुछ घरेलू सामान अवश्य बरामद हुआ है।

उपनिरीक्षक मोहन पड़वार ने बताया कि पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों और थानों में गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम अभी नहीं कराया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us