SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में जादू-टोना की आशंका पर अपनी ही मां को मार डाला,साक्ष्य मिटाने के लिए खेत में दफन किए गए शव को पुलिस ने निकाला

शहडोल में जादू-टोना की आशंका पर अपनी ही मां को मार डाला,साक्ष्य मिटाने के लिए खेत में दफन किए गए शव को पुलिस ने निकाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       पुलिस के अनुसार सत्येंद्र के चाचा कमलेश की अचानक मौत हो गई थी,उसके बाद से वह अपनी मां पर जादू-टोना करने की आशंका कर रहा था। उसे आशंका थी कि उसकी पत्नी और बच्चे मां के जादू-टोना के कारण अक्सर बीमार रहते हैं। अंधविश्वास के इस चक्रव्यूह ने उसे अपनी मां की हत्या करा दिया।

शहडोल। जिले की सीमा छत्तीसगढ़ बार्डर पर स्थित झिकबिजुरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कुटेला में एक 25 वर्षीय युवक ने जादू-टोना की आशंका पर अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर अपनी ही मां प्रेमबाई (45) की कुल्हाड़ी और डंडों से पीटकर हत्या कर दिया। इतना ही नहीं दोनों ने परिवार के अन्य तीन सदस्यों की मदद से शव खेत में दफन कर दिया ताकि उस तक आंच न आए। जानकारी लगने के बाद पुलिस ने जमीन के नीचे से शव निकलवाकर कार्रवाई किया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना 6 नवंबर की रात को हुई जिसकी जानकारी लगने के बाद ने पुलिस ने शुक्रवार को जमीन के नीचे से शव निकलवाया है।पोस्टमार्टम शव स्वजनों को भी सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने हत्या अरोपित बेटे सत्येंद्र सिंह,चचेरे भाई ओमप्रकाश और गुलाब सिंह, अमन सिंह,अमोद सिंह सहित पांच को हिरासत ले लिया है। पुलिस के अनुसार सत्येंद्र के चाचा कमलेश की अचानक मौत हो गई थी,उसके बाद से वह अपनी मां पर जादू-टोना करने की आशंका कर रहा था।

उसे आशंका थी कि उसकी पत्नी और बच्चे मां के जादू-टोना के कारण अक्सर बीमार रहते हैं। अंधविश्वास के इस चक्रव्यूह ने उसे अपनी मां की हत्या करा दिया। बताया गया कि घटना की रात जब मां पर हमला किया जा रहा था,वह बेटे से जान बचाने की गुहार लगा रही थी,लेकिन बेटे पर अंधविश्वास का भूत ऐसे सवार था कि एक न सुनी हत्या कर दिया।

अगले दिन जब गांव के सरपंच को इस घटना की भनक लगी,तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।इसके बाद पहुंची पुलिस ने खेत की खुदाई कर शव निकाला और आगे की कार्रवाई कर रही है।मालूम हो कि दो दिन पहले ही जिले के ब्यौहारी क्षेत्र के ग्राम बरकछ में भी एक बेटे ने अपनी मां सविता कोल की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी,कारण सिर्फ इतना था कि मां बेटे को पढ़ाई के लिए कहती थी।

डीएसपी हेड क्वार्टर राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पुत्र ने अपने चाचा के बेटे के साथ मिलकर मां की जादू टोना के संदेह में हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए तीन अन्य लोगो के साथ मिलकर उसे खेत में दफना दिया था,जिसे निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया है और आरोपितों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us