SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » क्रांति गौड़ के पिता बोले- बेटी कहकर गई थी जीत कर ही आएंगे, वर्ल्ड कप हासिल कर पूरा किया वादा

क्रांति गौड़ के पिता बोले- बेटी कहकर गई थी जीत कर ही आएंगे, वर्ल्ड कप हासिल कर पूरा किया वादा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले घुवारा की रहने वाली क्रांति गौड़ ने गरीबी की दीवारों को तोड़ते हुए आसमान छू लिया। वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल रहीं, जिसने विश्व कप अपने नाम कर लिया। छतरपुर में विश्व कप की जीत के बाद आधी रात से जश्न का माहौल शुरू हो गया था। क्रांति के घर बधाई देने सुबह से घर पहुंच रहे लोग।

छतरपुर। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की शानदार जीत ने भारत की बेटियों को विश्व विजेता बना दिया है। उन्होंने बैटिंग और बालिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए साऊथ अफ्रीका की टीम को फाइनल में करारी हार दी है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों में बुंदेलखंड के छतरपुर जिले की बेटी क्रांति गौड़ भी शामिल है। जिसके शानदार प्रदर्शन से टीम को मजबूती मिली।

फाइनल में प्रवेश होते ही क्रांति गौड़ के घुवारा नगर और छतरपुर में जश्न का माहौल है। जगह-जगह बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। क्रांति गौड़ के घर पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी जहां नगर के लोगों के साथ पूरा परिवार स्क्रीन पर नजर जमाए बैठे रहे। जैसे ही रात के 12 बजे भारतीय महिला टीम विश्व विजेता बनी आतिशबाजी शुरू हो गई।

इस खुशी के मौके पर क्रांति गौड़ के पिता मुन्ना लाल गौड़ ने कहा कि बेटी क्रांति कह गई है कि वर्ल्ड कप जीतकर ही आएंगे। वो जीत गईं। क्रांति सहित देश की बेटियों ने कमाल कर कर दिया। भारतीय टीम की जीत के लिए छतरपुर में संकट मोचन हनुमान मंदिर पर सुबह से ही हवन पूजन किया जा रहा था। आधी रात को आसमान में रंगीन आतिशबाजी विश्व विजेता का एलान करती रही।

छतरपुर से मुंबई मैच देखने गए लोग, परिवार ने टीवी पर देखा

क्रांति गौड़ के बड़े भाई मयंक मुंबई में क्रांति का मैच देखने गए थे। परिवार के अन्य लोगों ने घर के आंगन में बड़ी स्क्रीन लगवाई थी। जहां शाम से ही नगर के लोगों की भीड़ मैच देखने के लिए उमड़ती रही। इस स्क्रीन के सामने लोग आधी रात तक जीत की आस लेकर टिके रहे। आपको बता दें कि देश की नवी मुंबई में वन डे विश्व कप का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका टीमों के बीच खेला जा रहा है। जिसमें भारतीय टीम विश्व विजेता बन गई है।

आंसुओं में झलकी खुशी

गांव के देवी मंदिर में क्रांति की बड़ी बहन रोशनी गौड़ ने पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर देश की जीत की कामना की। मां के चेहरे पर गर्व के साथ-साथ बेटी की याद में आंसू थे मगर वो आंसू खुशी के थे उस बेटी पर गर्व के जिसने गरीबी की दीवारों को तोड़ते हुए आसमान छू लिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us