श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- मध्य प्रदेश में कटनी जिले के कैमोर में भाजपा नेता नीलेश रजक हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। आरोपी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा से पकड़ा गया है। वे पुलिस पर फायरिंग कर रहे थे, पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में वो घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए तुरंत जबलपुर भेजा गया है।
कटनी। कैमोर में भाजपा नेता नीलेश रजक हत्याकांड के आरोपित एनकाउंटर में घायल हुए हैं। दोनों को जबलपुर इलाज के लिए भेजा गया है। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि हत्या के दोनों आरोपित कैमोर निवासी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों ने पुलिस पर फायर किया, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में 4 गोलियां चलीं और दोनों आरोपित घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जबलपुर रवाना किया गया है।
मंगलवार की सुबह कैमोर निवासी भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की दो युवकों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें आरोपित अकरम खान व प्रिंस जोसफ का नाम सामने आया था। घटना के बाद कैमोर और विजयराघवगढ़ में बवाल मच गया था। लोगों ने बाजार बंद कर चक्काजाम कर दिया था। देर रात तक कई थानों के पुलिस बल सहित आइजी, डीआईजी और अन्य अधिकारी डेरा डाले रहे। पुलिस की टीमों को आरोपित दोनों युवकों की तलाश में लगाया गया था। जो पुलिस को कजरवारा के पास मिले और वही पुलिस से मुठभेड़ में दोनों घायल हुए।
अधिकारियों की मौजूदगी में पीएम
कैमोर में भाजपा नेता की हत्या के मामले में आरोपितों के एनकाउंटर के बाद सुबह से अधिकारियों की मौजूदगी में कराया जा रहा नीलेश का पीएम। कई थानों की पुलिस सहित विजयराघवगढ़ विधायक, भाजपा के जिला पदाधिकारी मौजूद। कैमोर में भी पुलिस तैनात है और कुछ ही देर में शव विजयराघवगढ़ अस्पताल से कैमोर रवाना होगा। नगर में आज स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है।








