श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू हो रहे भर्ती शिविर
सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलट की नौकरी देगीं कंपनियां
शहडोल :- आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान की शुरुआत आज जयसिंहनगर से होगी। इसके तहत शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जीडीएक्स ग्रुप ग्रेटन नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2025 के तहत 150 सुरक्षा जवानों, 20 ड्रोन पायलेट एवं 30 सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती इन शिविरों के माध्यम से की जानी है। ब्यौहारी जनपद पंचायत में शिविर का आयोजन आज किया जा रहा है। जबकि जयसिंहनगर जनपद पंचायत में यह शिविर 27 अक्टूबर को लगेगा।
जानकारी के अनुसार गोहपारू जनपद पंचायत में शिविर का । आयोजन 28 अक्टूबर को, सोहागपुर जनपद पंचायत में शिविर का आयोजन 29 अक्टूबर 29 अक्टूबर को, बुढ़ार जनपद पंचायत में शिविर का आयोजन 30 अक्टूबर को संबंधित जनपद पंचायत सभागार में तथा । शहडोल जिला मुख्यालय में 31
अक्टूबर को गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति ने
बताया कि जीडीएक्स ट्रेनिंग सेंटर नोएडा के भर्ती अधिकारी दीपक राठौर से अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
सुरक्षा जवान के पद पर भर्ती की योग्यता कक्षा दसवीं पास, उम्र 18 से 45 वर्ष, ऊंचाई 168 सेमी, वजन 52. 96 किलोग्राम होना चाहिए। सुरक्षा सुपरवाइजर पद में भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक व कम्प्यूटर प्रशिक्षण उम्र 21 से 45 वर्ष ऊंचाई 172 सेमी तथा वजन 55 किग्रा से 80 किग्रा होना चाहिए। ड्रोन पायलेट की भर्ती के लिए योग्यता दसवीं पास उम्र 18 से 45 वर्ष ऊंचाई 168 सेमी, वजन 52. 96 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित युवाओं को जीडीएक्स ग्रुप के ट्रेनिंग सेंटर नोएडा में 15 दिन का आवासीय प्रशिक्षण देने के बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश के बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में 15 हजार से 20 हजार तक के मासिक वेतन के साथ 58 वर्ष तक स्थाई नौकरी के साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, फैमिली मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन में वृद्धि लोन की सुविधाएं के साथ ही ड्यूटी के दौरान रहने एवं खाने की सुविधाएं दी जाएंगी।







