SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Indore में परीक्षा टालने के लिए फैलाई प्राचार्या की मौत की झूठी खबर, तो कॉलेज ने दोनों छात्रों को किया सस्पेंड

Indore में परीक्षा टालने के लिए फैलाई प्राचार्या की मौत की झूठी खबर, तो कॉलेज ने दोनों छात्रों को किया सस्पेंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-    इंदौर में प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन की मौत की अफवाह फैलने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ होलकर साइंस कॉलेज ने सख्त कार्रवाई कर दी। शुक्रवार को अनुशासन समिति ने दोनों छात्रों को अगले 60 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान दोनों छात्र अपनी-अपनी कक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। समिति के इस फैसले के बाद कॉलेज इन्हें नोटिस थमाने की तैयारी कर रहा है।

 इंदौर। प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन की मौत की अफवाह फैलने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ होलकर साइंस कॉलेज ने सख्त कार्रवाई कर दी। शुक्रवार को अनुशासन समिति ने दोनों छात्रों को अगले 60 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान दोनों छात्र अपनी-अपनी कक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। समिति के इस फैसले के बाद कॉलेज इन्हें नोटिस थमाने की तैयारी कर रहा है।

निधन की फर्जी सूचना पोस्ट की

कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक निलंबन अवधि में सेमेस्टर परीक्षा होने पर छात्र वह देने के लिए कॉलेज में आ सकते है। कॉलेज में 15 और 16 अक्टूबर को इंटरनल परीक्षा रखी गई। इसके एक दिन पहले कॉलेज के विभिन्न वाट्सअप ग्रुप पर प्राचार्य डॉ. जैन के निधन की फर्जी सूचना पोस्ट की गई। होलकर कॉलेज के लेटर हेड पर निधन के समाचार में परीक्षाएं स्थगित करने का उल्लेख भी किया गया।

दोनों छात्र 60 दिन के लिए निलंबित

यह पोस्ट अधिकारी-शिक्षक और कर्मचारियों तक पहुंची तो उन्होंने प्राचार्य से संपर्क किया। पोस्ट करने वाले हिमांशु जायसवाल और मयंक कछावा का नाम सामने आया। प्राचार्य ने इस घटना के बारे में भंवरकुआं थाने में शिकायत की। प्रकरण दर्ज होने के बाद शुक्रवार को अनुशासन समिति की बैठक बुलाई गई है। जहां सदस्यों ने दोनों छात्रों को 60 दिन यानी दो महीने के लिए कॉलेज से निलंबित कर दिया है

विद्यार्थियों के मोबाइल फोन भी जब्त

पुलिस ने जांच में विद्यार्थियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए है। इन्हें फारेसिंग लैब में भेजा गया है। प्राचार्य डॉ. जैन के मुताबिक दो महीने के भीतर पुलिस की जांच पूरी होगी। इस दौरान छात्र कॉलेज में नहीं आ सकेंगे। वे कहती है कि निलंबन की सूचना नोटिस से विद्यार्थियों को भेजी जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us