श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: दस साल पहले रेलवे विभाग में नौकरी से रिटायर हुए 71 साल के पिता को सताने वाले बेटे को अब मकान का प्रापर्टी और जलकर देना पड़ेगा। इसके साथ उनके खर्च के लिए भी ढाई हजार रुपये महीने देने के आदेश गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने किए हैं।
भोपाल। दस साल पहले रेलवे विभाग में नौकरी से रिटायर हुए 71 साल के पिता को सताने वाले बेटे को अब मकान का प्रापर्टी और जलकर देना पड़ेगा। इसके साथ उनके खर्च के लिए भी ढाई हजार रुपये महीने देने के आदेश गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने किए हैं।
पिछले दिनों शहजादी बेगम ने दर्ज कराई थी शिकायत
दरअसल, बुजुर्ग सास-ससुर का पैतृक मकान हड़पने के लिए बहू सबीला दोनों को खुदकुशी की धमकी दे रही थी। जिसको लेकर उसने सास शहजादी बेगम का पैर भी तोड़ दिया। एसडीएम ने बताया कि कमला नगर निजामुद्दीन कालोनी भेल निवासी इकबाल उद्दीन और शहजादी बेगम ने पिछले दिनों शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा सलीम उद्दीन और बहू सबीला उद्दीन उनको प्रताड़ित कर रहे हैं।
ढाई हजार रुपये देने के आदेश दिए
बहू सबीना मकान अपने नाम कराने के लिए खुदकुशी की धमकी देती है। पिछले दिनों उसने सास शहजादी बेगम से झगड़ा करने के दौरान धक्का दे दिया था, जिससे उनका पैर टूट गया। दोनों पक्षों के बयानों के बाद एसडीएम ने बेटे सलीम उद्दीन को मकान का प्रॉपर्टी टैक्स और जलकर जमा करने के साथ प्रति माह ढाई हजार रुपये देने के आदेश दिए हैं।









