SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » डिंडौरी में पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अमरकंटक हाइवे पर लगाया जाम

डिंडौरी में पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अमरकंटक हाइवे पर लगाया जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     डिंडौरी के धवाडोंगरी गांव में पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अमरकंटक रोड पर चक्का जाम कर दिया। पिछले 9 महीने से नल जल योजना बंद है, जिससे ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और 10:30 बजे जाम खुल गया, जिससे आवागमन बहाल हो सका।

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले डिंडौरी में पानी की समस्या को लेकर चक्का जाम करना आम हो गया है। इसी क्रम में पिछले लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे जनपद करंजिया अंतर्गत ग्राम पंचायत धवाडोंगरी के ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह डिंडौरी से अमरकंटक मार्ग पर कनकधारा के पास चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में पिछले 9 महीने से नल जल योजना से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।

ग्रामीण कुएं सहित अन्य स्रोतों के दूषित पानी का उपयोग करने मजबूर हैं। गांव में किए गए बोर भी फेल हो चुके हैं। इस संबंध में जिम्मेदारों को भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके किसी भी स्तर पर कोई पहल नहीं हो सकी है। समस्या का समाधान न होने से आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे के आसपास सड़क में उतर आए और चक्का जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक एक घंटे बीतने के बाद भी अभी तक कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंच सका है। हाइवे जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए है।

अधिकारियों की समझाइश के बाद माने ग्रामीण, जाम खुला

डिंडौरी से अमरकंटक मार्ग पर चक्का जाम की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी गाड़ासरई, पीएचई विभाग के इंजीनियर अंशुल बिसेन, नायब तहसीलदार करंजिया शैलेश गौर राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इंजीनियर सहित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को बंद पड़ी नल जल योजना को शुरू कराने का आश्वासन दिया गया।

तत्काल बोरिंग मशीन बुलवाई गई और नल जल के बंद पड़े बोर की साफ सफाई करने की पहल शुरू की गई। उसके बाद ग्रामीण माने और सुबह 9 बजे से लगा जाम 10:30 बजे के आसपास समाप्त हो हुआ। इसके बाद ही इस मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us