श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: MP Crime News: खुरई के कबीरदास वार्ड में सफाई कर्मचारी दीपक पतरोल की बुधवार सुबह डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की। उन्होंने सड़कों पर कचरा बिखेरकर और परसा चौराहे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे शहर में चार घंटे जाम रहा।
खुरई: खुरई के कबीरदास वार्ड में बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे एक सफाई कर्मचारी की डंडे से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्या की जानकारी लगते ही नगरपालिका प्रशासन पुलिस एवं शहर के समस्त सफाई कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए।

सभी सफाई कर्मचारी आक्रोशित होकर आरोपित की तुरंत गिरफ़्तारी और आरोपी का मकान बुलडोज़र से गिराए जाने की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मियों ने वार्ड की सड़कों पर एकत्रित किया कचरा बिखेर दिया। मृतक के परिजन एवं सफाई कर्मचारी मृतक का शव लेकर परसा चौराहे पर आकर चक्का जाम कर दिया इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों ने कचरा वाहन खड़े करकर चारों ओर का मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इस दौरान चार घंटे तक चक्का जाम लगा रहा।
सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार
सफाई कर्मचारी दीपक पतरोल उम्र 38 वर्ष निवासी शास्त्री वार्ड में रोज की तरह संत कबीरदास वार्ड स्थित सिंधी कैंप मैं सफाई करने गया था। आरोपित अक्षय सिंधी से अचानक उसके सिर पर डंडो से वार करना प्रारंभ कर दिया। घटना स्थल पर दर्जनों लोग घटना देख रहे थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाओ का प्रयास नहीं किया। मृतक की पिटाई इतनी बेरहमी से की गयी की उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
महिला सफाई कर्मचारी भी धरने में शामिल
आक्रोशित सफाई कर्मचारी आरोपित की गिरफ़्तारी और उसके मकान को बुलडोज़र से गिरवाने परिजन को स्थाई नौकरी एवं मुआवजे की मांग कर रहे थे। चक्का जाम के धरने में बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मचारी भी शामिल थीं मौके पर SDM मनोज चौरसिया, CMO राजेश मेहतेले, तहसीलदार सुरेश सोनी, पुलिस अधिकारी, वार्ड पार्षद अजित सिंह अजवानी भी मौजूदा थे।







