श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: MP Winter Weather Forecast: जून में खरगोन के रास्ते प्रदेश की सीमाओं में आया मानसून सोमवार को पूरी तरह विदा हो गया। वापसी में उसने रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग का रास्ता पकड़ा। अब प्रदेश का आसमान पूरी तरह साफ है और दिन में तेज धूप निकल रही है, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है।
भोपाल। जून में खरगोन के रास्ते प्रदेश की सीमाओं में आया मानसून सोमवार को पूरी तरह विदा हो गया। वापसी में उसने रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग का रास्ता पकड़ा। अब प्रदेश का आसमान पूरी तरह साफ है और दिन में तेज धूप निकल रही है, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है।
रविवार-सोमवार की दरमियानी रात इंदौर और राजगढ़ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान था। वहीं प्रदेश के 30 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। दिन के समय सबसे अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के वातावरण से नमी की मात्रा कम होने और हवाओं की दिशा उत्तरी हो चुकी है। इसके चलते रात का न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होगी।
चार महानगरों का तापमान शहर
भोपाल – अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस
इंदौर – अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर – अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस नहीं है, अधिकतम 32.1 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री के आसपास
जबलपुर – अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस







