SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल के सोहागपुर में माइंस में मिट्टी धसकने से एक डंपर और डोजर दलदल में समाए, एक ड्राइवर भी लापता

शहडोल के सोहागपुर में माइंस में मिट्टी धसकने से एक डंपर और डोजर दलदल में समाए, एक ड्राइवर भी लापता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:  मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत अमलाई ओपन कास्ट माइंस में मिट्टी धंसने से एक डंपर और एक डोजर करीब 50 मीटर गहरे दलदल में समा गए। हादसे में एक ड्राइवर अनिल कुशवाहा (निवासी मऊगंज) लापता हो गया है। दो कर्मचारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई और बाहर निकल आए। लापता ड्राइवर की तलाश जारी है।

शहडोल। शहडोल जिले में एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत अमलाई ओपन कास्ट माइंस में मिट्टी धंसने से एक डंपर और एक डोजर करीब 50 मीटर गहरे दलदल में समा गए हैं। इस घटना में ठेका कंपनी आरकेटीसी के ट्रक चालक अनिल कुशवाहा (निवासी मऊगंज) लापता हो गए, जबकि दो कर्मचारी प्रदीप शर्मा (भोलू) और सूर्यप्रकाश रजक डोजर से कूद गए, जिससे ये घायल हुए हैं। बचाव कार्य चल रहा है और जबलपुर से सेना का बचाव दल भी बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे हुआ है। ठेका कंपनी आरकेटीसी का भारत बेन्ज डंपर नंबर-10 मिट्टी अपलोड कर रहा था और पास में एक डोजर मिट्टी फैला रहा था। तभी अचानक ओवी डंपिंग क्षेत्र की मिट्टी धंस गई, जिससे दोनों वाहन गहराई में समा गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। शिफ्ट इंचार्ज मुनीम यादव को मिट्टी हटाकर बाहर निकाल लिया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us