SUBSCRIBE NOW

Home » धर्म » Moonrise Time Indore: करवा चौथ पर इंदौर में आज रात 8.48 बजे होगा चंद्रोदय, पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

Moonrise Time Indore: करवा चौथ पर इंदौर में आज रात 8.48 बजे होगा चंद्रोदय, पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   इंदौर में करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं ने रखा है। उच्च के चंद्र और कृतिका नक्षत्र में आज रात 8:48 बजे चंद्रोदय होगा। चंद्रमा और पति के दर्शन के साथ निर्जरा व्रत की पूर्णता होगी। इस अवसर पर करवा चौथ उद्यापन के साथ सामूहिक कथा श्रवण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इंदौर। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखा है। चौथ पर सिद्धि योग के साथ ही उच्च का चंद्र और कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसमें चंद्रोदय रात 8.48 बजे होगा। चंद्रमा और पति के दर्शन के साथ निर्जरा व्रत की पूर्णता होगी। इस अवसर पर करवा चौथ उद्यापन के साथ सामूहिक कथा श्रवण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि नौ अक्टूबर को रात 10.54 बजे से 10 अक्टूबर को दिवस पर्यंत रहेगी। पंचांगों में उदयातिथि के मान से 10 अक्टूबर को ही करवा चौथ व्रत रखना उचित बताया गया है। ज्योतिर्विद् विनायक तिवारी के अनुसार इस वर्ष व्रत के दिन सिद्धि योग भी रहेगा।

इसमें किए गए कार्य मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। इस योग में किए व्रत, पूजन पूर्ण फल प्रदान करते हैं। यह पर्व शुक्रवार के दिन आ रहा है, इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को भगवान गणेश और माता लक्ष्मी दोनों के पूजन का फल प्राप्त होगा।

naidunia_image

पति की दीर्घायु के लिए किया जाता है व्रत

ज्योतिर्विद् श्यामप्रसाद तिवारी के अनुसार करवा चौथ पर संकष्टी चतुर्थी भी होती है। इस दिन भगवान गणेश का पूजन भी किया जाता है। पति की दीर्घायु के लिए होने वाले इस व्रत पर भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय का पूजन भी किया जाता है। इसे करक चतुर्थी भी कहते हैं। करवा या करक मिट्टी के पात्र को कहते हैं, जिससे चंद्रमा को जल का अर्घ्य दिया जाता है। करवा को ब्राह्मण या महिला को भी दान दिया जाता है। इस वर्ष पर्व सूर्य की उदयाकालीन तिथि के अनुरूप मनाया जा रहा है।

संध्या को उद्यापन में होंगी कई प्रतियोगिताएं

गोयल पारमार्थिक न्यास की मेजबानी में राजीव गांधी चौराहा स्थित होटल सोलारिस पर समाज की 71 महिलाओं के करवा चौथ व्रत का उद्यापन शाम सात बजे होगा। यहां चंद्रमा के दर्शन की विशेष व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में शहर के सभी प्रमुख समाजसेवी अतिथि के रूप में शामिल होकर व्रतधारी महिलाओं का उत्साहवर्धन करेंगे।

कनकलता-प्रेमचंद गोयल, कृष्णा-विजय गोयल एवं सोनल-अजय आलूवाले ने बताया कि व्रतधारी महिलाओं के साथ उनके पति, स्वजन एवं अन्य मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया है। व्रतधारी महिलाओं के रिश्तेदारों सहित मेहमानों के आगमन के कारण करीब तीन हजार समाजबंधु इस उत्सव में शामिल होंगे।

वैष्णवधाम में 1101 महिलाएं करेंगी करवा पूजन

बिचौली मर्दाना मुख्य मार्ग इंदौर स्थित श्री वैष्णव धाम में शुक्रवार को सर्व धर्म सामूहिक करवा चौथ महोत्सव ‘सिंदूर’ का आयोजन होगा। श्री जागृति महिला मंडल की भावना अहलूवालिया, दीप्ति शर्मा एवं रचना गुप्ता ने बताया कि दोपहर तीन से शाम छह बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 1101 महिलाएं संध्या पांच बजे सामूहिक करवा पूजन करेंगी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘कौन बनेगी श्रीमती करवा चौथ 2025’ होगा। इस सांस्कृतिक आयोजन में श्रेष्ठ मेहंदी, श्रेष्ठ शृंगार, श्रेष्ठ परिधान, श्रेष्ठ करवा थाली प्रतियोगिता भी होगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us