श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: MP Crime News : नशीली सिरप लेकर शहडोल पहुंचे तीन तस्करों को पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। इस बीच नशीली सिरप का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।
पन्ना जिले से नशीली सिरप लेकर शहडोल पहुंचे तस्करों को पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नशीले सिरप का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। जिस वाहन से नशीली सिरप की तस्करी की जा रही थी, उस वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है। मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। यह कार्रवाई देवलौंद पुलिस ने करौंदिया तिराहा के पास की है।
थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सुजुकी ईको कार में तीन आरोपी सवार हैं,और वह पन्ना जिले से शहडोल नशीली सिरप लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया तिराहा के पास नाकाबंदी लगाई, तभी एक सफेद रंग की ईको कार क्रमांक एमपी-18-जेडबी-8608 पुलिस को आती दिखाई दी। पुलिस को देख कार में सवार आरोपी वाहन से कूद कर भागने लगे तभी पुलिस ने आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है।
180 शीशी नशीली आनरेक्स कप सिरप वाहन में मिली
वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को 180 शीशी नशीली आनरेक्स कप सिरप वाहन में मिली है। जिसकी कीमत 40 हजार के करीब बताई गई है। पुलिस ने वाहन में सवार तीनों आरोपियों जिसमें दीपक लखेरा सतना, राजेंद्र लखेरा मऊ थाना ब्यौहारी, राजेन्द्र खैरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह आसपास के क्षेत्र में इसकी बिक्री करते इसके पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है। जो पन्ना जांच के लिए रवाना की जाएगी, और जल्द ही मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।