SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सागर के मेनपानी में पंचायत में भाई के साथ हुई मारपीट से दुखी व्यक्ति ने फांसी लगाकर दे दी जान

सागर के मेनपानी में पंचायत में भाई के साथ हुई मारपीट से दुखी व्यक्ति ने फांसी लगाकर दे दी जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   मध्य प्रदेश के सागर जिले के मेनपानी गांव में पंचायत में भाई के साथ हुई मारपीट के बाद एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। 45 वर्षीय लखन यादव ने घर के बाहर फांसी लगाकर जान दे दी। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था, जिससे दुखी होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।

 सागर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेनपानी गांव में रुपए के लेनदेन को सुलझाने बैठी पंचायत में हुई मारपीट से आहत एक शख्स ने फंदा लगाकर जान दे दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मेनपानी निवासी 45 वर्षीय लखन पिता हरिराम यादव गांव के ही प्रीतम यादव की दुकान से पशु आहार का सामान लेता था। रुपयों के लेनदेन को लेकर ही प्रीतम और लखन में विवाद था।

इसी विवाद को सुलझाने के लिए रविवार की रात गांव के हनुमान मंदिर में पंचायत बैठी हुई थी, जिसमें समाज व गांव सहित आसपास के गांव के लोग भी वहां उपस्थित थे। प्रीतम लखन पर खरी और चुनी का 35000 रुपए बकाया बता रहा था, जबकि लखन का कहना था कि उसके कुल 17000 रुपए बाकी है। इसी दौरान वहां विवाद हुआ और प्रीतम सहित सतीश यादव, आशीष, बबलू, बृजेश और शुभम ने लखन के भाई हरप्रसाद के साथ भारी पंचायत में मारपीट कर दी।

भरी पंचायत में भाई के साथ मारपीट की घटना से दुखी होकर लखन अपने घर के बाहर लगे बाबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से रात करीब 11 बजे खुदकशी कर ली। पुलिस ने सूचना मिलने पर में पानी पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और उसे पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सोमवार की सुबह शव का पीएम हुआ और उसे स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

मामले में मर्ग कायम कर मृतक के स्वजन के बयान लिए जा रहे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि छोटे भाई के साथ हुई मारपीट से दुखी होकर लखन द्वारा आत्महत्या किए जाने की शिकायत आई है। गांव में बैठी पंचायत में शामिल लोग सहित अन्य लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us