SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » Shahdol News: मिनी ब्राज़ील की सुहानी का सपना हुआ सच, जर्मनी में मिलेगी फुटबॉल की ट्रेनिंग

Shahdol News: मिनी ब्राज़ील की सुहानी का सपना हुआ सच, जर्मनी में मिलेगी फुटबॉल की ट्रेनिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     मिनी ब्राज़ील कहे जाने वाले विचारपुर गांव की 16 वर्षीय सुहानी कोल का सपना अब सच हो गया है। वह देश के प्रमुख फुटबॉल खिलाड़ियों में जल्द शामिल होने जा रही हैं। सुहानी और उनके साथियों का एक दल (शुक्रवार) रात 1.40 बजे दिल्ली से जर्मनी के लिए रवाना हो गया है, जहां वे 4 से 12 अक्टूबर तक विश्वस्तरीय फुटबॉल की ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे।

सुहानी ने अपने जीवन की कठिनाइयों को साझा करते हुए कहा, जब मैं केवल छह साल की थी, तब मैंने अपने पिता को खो दिया। इसके बाद मेरी मां ज्योति कोल के साथ नानी के घर आ गई थी। शहडोल के रेलवे स्कूल में पढ़ाई के दौरान मैंने फुटबॉल का अभ्यास शुरू किया और पिछले तीन वर्षों से अपने गांव विचारपुर में खेल रही हूं।

उनका यह सफर उनके कोच लक्ष्मी सहीस के मार्गदर्शन में संभव हुआ है। सुहानी ने कहा, कोच लक्ष्मी सहीस ने मुझे फुटबॉल की बारीकियां सिखाईं। आज उनके साथ जर्मनी जाने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व का क्षण है।

मुख्यमंत्री का समर्थन
हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विचारपुर की ‘मिनी ब्राजील’ फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों से भोपाल में भेंट की थी, जहां उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। विचारपुर की फुटबॉल टीम प्रदेश की असाधारण खेल प्रतिभा का परिचायक है। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि आपके कौशल और समर्पण से देश और प्रदेश का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन करें।

जर्मनी यात्रा में शामिल खिलाड़ी
विशेष प्रशिक्षण के इस अवसर के लिए कुल पांच खिलाड़ी और एक महिला प्रशिक्षक का चयन किया गया है। इनमें लक्ष्मी सहीस (प्रशिक्षिका, 31 वर्ष), सुहानी कोल (खिलाड़ी, 16 वर्ष), सानिया कुशवाहा (खिलाड़ी, 14 वर्ष), प्रीतम कुमार (खिलाड़ी, 14 वर्ष), वीरेंद्र बैगा (खिलाड़ी, 16 वर्ष) और मनीष घसिया (खिलाड़ी, 16 वर्ष) शामिल हैं।

प्रधानमंत्री की पहचान
विचारपुर की फुटबॉल टीम को यह पहचान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 जुलाई 2023 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मिली थी, जहां प्रधानमंत्री ने विचारपुर को ‘मिनी ब्राजील’ कहा था। इसके बाद जर्मनी के एक प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब ने विचारपुर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us