SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पत्नी की मौत का गम सह नहीं पाया पति, तेरहवीं से पहले ही लगा ली फांसी, छोड़ गया कई सवाल

पत्नी की मौत का गम सह नहीं पाया पति, तेरहवीं से पहले ही लगा ली फांसी, छोड़ गया कई सवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     MP News: मृतक के रिश्तेदारों का कहना था कि युवक पत्नी की मौत के बाद काफी दुखी था, जो उसका वियोग नहीं सह सका और फांसी पर झूल गया। वहीं दूसरी तरफ यह बात भी सामने आई है कि कोंच में दो दिन पहले पत्नी ने भी ससुराल में ही फांसी लगाकर जान दी थी।

दतिया। दो दिन पहले कोंच उत्तर प्रदेश में पत्नी का अंतिम संस्कार करने के बाद रिश्तेदारी में पंडोखर आए युवक ने फांसी लगा ली। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस जांच कर रही है। वहीं मृतक के रिश्तेदारों का कहना था कि युवक पत्नी की मौत के बाद काफी दुखी था, जो उसका वियोग नहीं सह सका और फांसी पर झूल गया। वहीं दूसरी तरफ यह बात भी सामने आई है कि कोंच में दो दिन पहले पत्नी ने भी ससुराल में ही फांसी लगाकर जान दी थी। जिसके बाद महिला के मायके पक्ष ने उसके पति पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

इस सबसे परेशान होकर मृतक अपनी रिश्तेदारी में पंडोखर आ गया था। जानकारी के अनुसार कोंच निवासी 25 वर्षीय मोहित राजपूत मंगलवार सुबह अपने रिश्ते में जीजा लगने वाले पंडोखर निवासी रामेश्वर राजपूत के घर आया था। उसने परिवार के साथ भोजन किया और बिजली न होने के कारण उनकी दुकान पर आराम करने चला गया। कुछ देर बाद जब दुकान का शटर बंद पाया गया और अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो स्वजन चिंतित हो गए। शटर हटाकर अंदर झांका गया तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां मोहित फंदे से लटका मिला। स्वजन ने पुलिस को इस बात की सूचना दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि दो दिन पहले ही मोहित की पत्नी कीर्ति राजपूत ने भी कोंच में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की असमय मौत ने मोहित को अंदर तक तोड़ दिया था। रिश्तेदारों ने बताया कि वह बार-बार कहता था कि उसकी दुनिया सूनी हो गई है। उसे जीने का कोई सहारा नहीं बचा। यही कारण रहा कि उसने भी जिंदगी से मुंह मोड़ लिया।

कीर्ति की मौत के बाद उसके मायके पक्ष ने मोहित पर कई आरोप लगाए थे, जिससे वह और अधिक अवसाद में चला गया। रिश्तेदारों का कहना है कि यही कारण था कि वह मायके और अपने घर से दूर रहकर पंडोखर में रिश्तेदार के पास आया था। लेकिन यहां भी वह अपने दुख और अपराध बोध से मुक्त नहीं हो पाया और यह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना को आत्महत्या ही माना जा रहा है। पति पत्नी ने महज 48 घंटे में ही अलग-अलग जगह फांसी लगाकर जान क्यों दी, इसे लेकर कई सवाल भी उठाए जा रहे हैं। जिनकी पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us