SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, बेकाबू होकर पलटा पिकअप वाहन, दबने से किशोर की मौत

Shahdol News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, बेकाबू होकर पलटा पिकअप वाहन, दबने से किशोर की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा पिकअप वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें एक 16 साल के किशोर की वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई है। घटना में पांच से अधिक लोगों को मामूली चोट पहुंची हैं। पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार थे और यह सिंहपुर के बोडरी गांव से अमरकंटक प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह तकरीबन पांच बजे धनपुरी थाना क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिससे किशोर की मौत हुई है।

पुलिस ने बताया कि धनपुरी के मुड़कटिया नाला के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबने से 16 वर्षीय किशोर मुकेश कोल की मौके पर मौत हो गई। घटना में पांच से अधिक लोगों को मामूली चोट पहुंची है। वाहन में 20 से अधिक लोग सवार होकर अमरकंटक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ है।

वाहन में सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि वह बोडरी गांव से अमरकंटक जा रहे थे। तभी धनपुरी के मुड़कटिया नाला के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। उसके नीचे दबने से मुकेश की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन में सवार लोगों ने वाहन के नीचे दबे किशोर को निकालने के लिए पलटे पिकअप को स्वयं से खड़ा किया, लेकिन मुकेश की सांसें तब तक थम गई थीं। घटना की जानकारी धनपुरी पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए धनपुरी अस्पताल पहुंचाया।

गुरुवार शाम गोहपारू थाना क्षेत्र में भी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा हुआ है। जहां नदी में आई अचानक बाढ़ से प्रतिमा विसर्जन कर रहे दो लोग नदी के तेज बहाव में बह गए है। जिनकी तलाश के लिए शुक्रवार सुबह से एसडीआरएफ ने पुलिस के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। लापता लोगों का अभी कोई पता नहीं चल सका है। धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंदरो ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहा पिकअप वाहन पलटने से एक किशोर की मौत हुई है। कुछ घायल भी हुए है। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us