SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » परीक्षा देने निकली छात्रा का पेड़ से लटका मिला शव, बैग में मिली प्रेग्नेंसी किट और मार्कशीट, मोबाइल से खुलेंगे राज

परीक्षा देने निकली छात्रा का पेड़ से लटका मिला शव, बैग में मिली प्रेग्नेंसी किट और मार्कशीट, मोबाइल से खुलेंगे राज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    MP Murder: शिवपुरी में कॉलेज छात्रा सपना बघेल का शव CMO कोठी के पीछे एक प्लॉट में पेड़ से लटका मिला है। शनिवार दोपहर परीक्षा देने निकली सपना का शव रविवार सुबह बरामद हुआ। पुलिस को जेब से सुसाइड नोट मिला है, पर बैग से मिली प्रेग्नेंसी किट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मोबाइल डेटा और पीएम रिपोर्ट से आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

शिवपुरी: कोतवाली थानांतर्गत सीएमओ कोठी के पीछे खाली पड़े एक प्लाट में कालेज की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दर्पण कालोनी निवासी खुमान सिंह बघेल की 21 वर्षीय बेटी सपना बघेल का शव रविवार की अलसुबह सात बजे सीएमओ कोठी के पीछे की तरफ खुड़ा क्षेत्र में खाली पड़े एक प्लाट में पेड़ से लटका हुआ मिला है।

बीए फायनल ईयर की थी छात्रा

छात्रा के पिता के अनुसार वह कन्या महाविद्यालय में बीए फायनल ईयर की छात्रा थी। शनिवार की दोपहर 12:30 बजे घर से बीए सेकेंड ईयर में बैक वाले विषय की परीक्षा देने के लिए निकली थी। घर पर शाम को 5:30 बजे तक लौटने की बात कह कर आई थी, इसलिए शाम छह बजे तक तो घर वालों ने कोई चिंता नहीं की, लेकिन जब वह शाम को छह बजे तक वापस घर नहीं पहुंची तो उसके पिता ने उसे फोन लगाया।

सपना ने फोन पर पिता से कहा कि वह दर्पण कालोनी में ही आ गई है, एक सहेली पूजा के घर पर है। कुछ देर में ही घर पहुंच रही है, लेकिन जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो स्वजनों ने पूजा से सपना के संबंध में बात की तो पूजा ने बताया कि वह तो उसके घर नहीं आई है और उन दोनों के बीच पिछले करीब दो महीने से कोई बातचीत नहीं है। एक अन्य सहेली ने भी बताया कि वह तो आज मिली ही नहीं है।

फोन भी स्विच आफ

इसके बाद स्वजनों ने हर संभव स्थान पर तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सपना के मोबाइल पर फोन लगाया तो उसका फोन भी स्विच आफ था। इसी क्रम में सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ के अनुसार छात्रा की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात कही है। हालांकि, पुलिस को छात्रा के बैग से उसकी अंकसूची की फोटो कापी सहित आधार कार्ड आदि दस्तावेज व एक प्रेग्नेंसी किट मिली है। छात्रा के बैग से मिली प्रेग्नेंसी किट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे लेकर टीआई का कहना है कि हमने पीएम फार्म में हर परिस्थिति की जानकारी के संबंध में उल्लेख किया है।

जांच में जुटी पुलिस

पीएम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा कि छात्रा की मौत कैसे और क्यों हुई है। उनके अनुसार छात्रा का मोबाइल फिलहाल स्विच आफ है। उसे चार्ज करवा करवाने के बाद उसे भी खंगालेंगे। उन्हें उम्मीद है कि मोबाइल से शायद कुछ ऐसे साक्ष्य मिल सकें, जिनकी वजह से छात्रा को आत्महत्या करने पर विवश होना पड़ा। उनके अनुसार पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाई ने भी फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

मृतिका के 21 वर्षीय भाई केदार पाल ने भी 28 फरवरी 2023 को आेवर एज हो जाने की वजह से आर्मी का फार्म न भर पाने के कारण घर से महज 200 मीटर दूर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह घर से रोजाना की तरफ रनिंग करने के लिए निकला था। उसकी जेब से निकले सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या का कारण आर्मी का फार्म न भरपाना बताया था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us