SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पिपरिया गांव में मुरूम से भरी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त:शहडोल में पिछले दो दिनों में पांच वाहन पकड़े; अवैध खनन पर कार्रवाई जारी

पिपरिया गांव में मुरूम से भरी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त:शहडोल में पिछले दो दिनों में पांच वाहन पकड़े; अवैध खनन पर कार्रवाई जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी है। सोहागपुर पुलिस और खनिज विभाग की टीम ने पिपरिया गांव के पास से मुरूम से भरा एक ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किया है।

सोहागपुर पुलिस ने पिछले दो दिनों में खनिज विभाग के साथ मिलकर कुल पांच वाहनों को जब्त किया है। बुधवार को सोहागपुर थाना क्षेत्र से मुरूम से लदे तीन मिनी ट्रक पकड़े गए। इसी दिन देवलौद पुलिस ने अवैध रेत परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर भी जब्त किए।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिपरिया गांव के पास से एक और ट्रैक्टर को पकड़ा गया। पकड़े गए चालक से वाहन मालिक की जानकारी ली गई है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान निरंतर जारी है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us