SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » इंदौर में कनाड़िया पुलिस ने सतपाल फौजी गिरोह के सदस्य को पकड़ा है। गिरोह गूगल से पॉश कॉलोनियों की रेकी कर चोरी करता था। कई राज्यों में ये 100 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं। कनाड़िया पुलिस ने एक बदमाश को राजस्थान से पकड़ा तो संपत फार्म-मानवता नगर की चोरियां स्वीकार की।

इंदौर में कनाड़िया पुलिस ने सतपाल फौजी गिरोह के सदस्य को पकड़ा है। गिरोह गूगल से पॉश कॉलोनियों की रेकी कर चोरी करता था। कई राज्यों में ये 100 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं। कनाड़िया पुलिस ने एक बदमाश को राजस्थान से पकड़ा तो संपत फार्म-मानवता नगर की चोरियां स्वीकार की।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    इंदौर में कनाड़िया पुलिस ने सतपाल फौजी गिरोह के सदस्य को पकड़ा है। गिरोह गूगल से पॉश कॉलोनियों की रेकी कर चोरी करता था। कई राज्यों में ये 100 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं। कनाड़िया पुलिस ने एक बदमाश को राजस्थान से पकड़ा तो संपत फार्म-मानवता नगर की चोरियां स्वीकार की।

 इंदौर। कनाड़िया पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को जयपुर (राजस्थान) से पकड़ा है। गिरोह का सरगना सतपाल फौजी है जो पूरे देश में चोरियां कर चुका है। चोर ने संपत फार्म, मानवता नगर सहित अन्य कॉलोनियों में चोरी करना स्वीकार लिया है। हाईटेक चोर कार से चोरी करने आते थे। बायपास और बाहरी क्षेत्र की पाश कॉलोनियों की गूगल से जानकारी निकाल कर चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस सुनार की तलाश में कोल्हापुर (महाराष्ट्र) और कोटपुतली (राजस्थान) भेजी है।

एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के अनुसार पुलिस नौ महीने से जांच में जुटी थी। पुलिस ने कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज निकाले और विश्लेषण के लिए टीम गठित की। इसी दौरान जनवरी माह में हुई चोरी के फुटेज हाथ लग गए। एक संदिग्ध कार नजर आई, जिसमें चोर बैठे थे। पुलिस ने फुटेज से कड़िया जोड़ी और हरियाणा और राजस्थान के चोरों को चिह्नित किया।

चोरी का सोना कोल्हापुर में बेचा

एक आरोपित नरेश यादव को मोबाइल लोकेशन के आधार पर जयपुर से पकड़ा तो सतपाल फौजी गिरोह का सदस्य निकला। हालांकि उसका साथी परविंदर गुरुग्राम (हरियाणा) दबिश के पहले फरार हो गया। आरोपित ने संपत फार्म, मानवता नगर सहित अन्य कॉलोनियों में चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया चोरी का सोना कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में बेचा है। टीम ने आरोपित को रिमांड पर लेकर सुनार की तलाश शुरू कर दी है।

आठ लोगों की टीम बनाकर जयपुर भेजी

पुलिस पहले बाहरी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में बाग टांडा और देवास के कंजरों के गिरोह का हाथ मानकर जांच कर रही थी। सफलता न मिलने पर सीसीटीवी फुटेज से छानबीन शुरू की। पुलिस को एक कार नजर आई जो घटना के वक्त आसपास ही घूम रही थी। तकनीकी एक्सपर्ट से पीएसटीएन डेटा एकत्र करवाए तो दूसरे राज्यों के नंबर मिले। करीब आठ लोगों की टीम गठित कर रातोंरात जयपुर भेजी गई।

पुलिस ने मशक्कत के बाद आरोपित नरेश को पकड़ लिया। उसने बताया वह सतपाल फौजी गिरोह का सदस्य है। कासनगांव (हरियाणा) निवासी सतपाल तीन साल से जेल में बंद है। वह राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों में 100 से ज्यादा चोरी कर चुका है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us