SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप, 15 छात्राओं ने सुनाई आपबीती

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप, 15 छात्राओं ने सुनाई आपबीती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित आश्रम से संचालित निजी इंस्टीट्यूट के प्रबंधक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 15 छात्राओं ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए। आरोपी फरार है और उसकी अंतिम लोकेशन आगरा में मिली। संस्थान ने उसके अनुचित व्यवहार की पुष्टि की।

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में वसंत कुंज में बने एक आश्रम में चल रहे निजी इंस्टीट्यूट से बेहद चौंकाने वाली खबर आई है। प्रबंधक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ 15 छात्राओं ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती फरार बताया जा रहा है।

आश्रम पहुंची पुलिस ने छात्राओं से पूछताछ की तो जानकारी मिली की आरोपी छात्राओं से अभद्र भाषा में बात करता था। वह उनके साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने 32 छात्राओं के बयान लिए हैं। चार अगस्त को पुलिस से मामले की शिकायत की गई थी। पुलिस ने अदालत के सामने छात्राओं के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस कर रही चैतन्यानंद की तलाश

मामला दर्ज होने की जानकारी लगने के बाद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती फरार चल रहा है। उसकी आखिरी लोकेशन आगरा की बताई गई है। संस्थान ने बताया कि स्वामी चैतन्यानंद को पहले स्वामी पार्थसारथी के नाम से जाना जाता था। उनकी गतिविधियां अनुचित रही हैं। पीठ ने उनको बाहर निकाल दिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us