SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: हेलमेट न लगाना पड़ा युवक को महंगा, कोर्ट ने कहा- गिरफ्तार कर लाओ, फिर पुलिस पहुंच गई घर

Shahdol News: हेलमेट न लगाना पड़ा युवक को महंगा, कोर्ट ने कहा- गिरफ्तार कर लाओ, फिर पुलिस पहुंच गई घर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    गोहपारू के दीपक चौधरी को बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 2023 में 300 रुपये जुर्माना लगा था, पर उसने राशि जमा नहीं की। कोर्ट ने वारंट जारी कर पुलिस ने दो साल बाद गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेशी के बाद युवक ने 1000 रुपये जुर्माना भरकर रिहाई पाई।

एक युवक को मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट न लगाना इतना महंगा पड़ जाएगा उसने कभी सोचा नहीं होगा। दो साल बाद आज पुलिस युवक के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार किया है। सोमवार को युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उस पर न्यायालय ने जुर्माना लगाया। जुर्माने की राशि जमा करने के बाद युवक को न्यायालय से छोड़ा गया है।

दो साल पहले 300 का हुआ था जुर्माना
आज से दो साल पहले यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग नगर में लगाई थी, जिसमें यातायात नियम का पालन ना करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही थी। तभी गोहपारू थाना क्षेत्र के दियापीपर का रहने वाला एक युवक बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। जिसे यातायात पुलिस ने रोका, बिना हेलमेट बाइक चलाने पर पुलिस ने उस पर कार्रवाई की। यातायात थाना प्रभारी शिवेंद्र राम भगत ने बताया कि दीपक चौधरी नामक युवक मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट नहीं लगाया हुआ था, 15 सितंबर 2023 को यातायात पुलिस ने उस पर कार्रवाई की, और 300 रुपए का चालान काटा। उस दौरान दीपक के पास जुर्माने की राशि जमा करने पैसे नहीं थे। जिस पर यातायात पुलिस ने ऑनलाइन चालान काटा और 15 दिवस का समय दिया और कहा कि आप 15 दिन के भीतर यातायात थाने पहुंच कर 300 की राशि थाने में जमा कर रसीद ले लेना।


एक हजार जुर्माना जमा करने के बाद छूटा
लेकिन दीपक ने इस जुर्माने को हल्के में ले लिया, और वह जुर्माना जमा करने यातायात थाने नहीं पहुंचा। यातायात पुलिस ने बताया कि 15 दिन बीत जाने के बाद ऑनलाइन चालान न्यायालय प्रस्तुत की गई। इसमें जुर्माने की राशि जमा न करने पर न्यायालय ने पहले युवक के नाम पर समन वारंट जारी किया, फिर भी युवक न्यायालय में पेश नहीं हुआ, तो न्यायालय ने फिर जमानती वारंट जारी किया, लेकिन युवक ने सब को हल्के में लिया। अब बीते दिनों ही दीपक चौधरी का माननीय न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इसके बाद यातायात थाने से एक टीम का गठन हुआ, जिसमें प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी के साथ अन्य पुलिसकर्मी दीपक के घर पहुंचे, और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जिस पर युवक को एक हजार का जुर्माना जमा करने के बाद छोड़ा गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us