SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: लग्जरी कारों की वायरिंग चोरी करने वाला नशेड़ी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई थी पहचान

Shahdol News: लग्जरी कारों की वायरिंग चोरी करने वाला नशेड़ी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई थी पहचान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    आरोपी रीवा रोड स्थित मोटर गैरेज से 9 लग्जरी कारों की वायरिंग चोरी कर उन्हें जलाकर कॉपर बेचता था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

सोहागपुर पुलिस ने आखिरकार लग्जरी कारों से वायरिंग की चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लग्जरी कारों से वायरिंग की चोरी कर उन्हें जलाकर कॉपर बिक्री करता था। बीते दिनों रीवा रोड पर स्थित मोटर गैरेज से कारों की वायरिंग तोड़कर चोरी का मामला सामने आया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए वह चोरी की घटना को अंजाम देता था।

थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि बीते दिनों रीवा रोड पर स्थित अनवर मोटर एवं सानू मोटर गैरेज से लग्जरी 9 कारों की वायरिंग चोरी का मामला सामने आया था। मोटर गैरेज संचालकों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सैफ उर्फ शेख साहिल पिता शेख मोहम्मद 26 निवाशी वार्ड नंबर पांच पठानी बस्ती का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज में वह लग्जरी कारों से वायरिंग तोड़कर चोरी करता दिखाई दिया था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लग्जरी कारों से चोरी की गई वायर को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह आकाशवाणी के समीप तालाब में लगी झाड़ियां के बीच कारों की वायरिंग चोरी कर छुपाया हुआ है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच माल बरामद किया। आरोपी ने एक और चोरी करना कबूल किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाणगंगा मैदान पर स्थित हार्डवेयर दुकान से हुई, जी आई तार की चोरी कर चुका है। पुलिस ने चोरी किया गया जी आई तार भी आरोपी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह नशे का आदी है, और नशे के शौक को पूरा करने के लिए वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us