SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में गाली गलौज का आरोपित निकाला 2 करोड़ का ठग, जैतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहडोल में गाली गलौज का आरोपित निकाला 2 करोड़ का ठग, जैतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    जांच के दौरान पता चला कि आरोपित के विरुद्ध कई जिलों में धोखाधड़ी के मामले चल रहे हैं जिसमें शासकीय अधिकारियों का नाम लेकर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम से जनता से 2 करोड़ से ज्यादा वसूले गए हैं। तीन दिन पहले जबलपुर जिले के थाना पाटन में आरोपित के विरुद्ध 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

 रसमोहनी। जैतपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में बांछित आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया है कि अनुज शुक्ला पिता राम शिरोमणि शुक्ला निवासी ग्राम भटिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर जैतपुर पुलिस ने कटनी से पीछा करते करते आरोपित को शहडोल में पकड़ा।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपित के विरुद्ध कई जिलों में धोखाधड़ी के मामले चल रहे हैं जिसमें शासकीय अधिकारियों का नाम लेकर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम से जनता से 2 करोड़ से ज्यादा वसूले गए हैं।

तीन दिन पहले जबलपुर जिले के थाना पाटन में आरोपित के विरुद्ध 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपित के द्वारा सोशल मीडिया में प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक व्यक्तियों के विरुद्ध अश्लील टिप्पणी करना व रील बनाने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इसी अपराध में थाना जैतपुर द्वारा गिरफ्तारी की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जैतपुर जियाउल हक,एएसआई लाल दास चौधरी,प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह ,प्रधान आरक्षक रावेंद्र वर्मा ,साइबर सेल से अमन मिश्रा की भूमिका रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us