SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Rain in Shahdol: शहडोल में फिर शुरू हुआ तेज बारिश का दौर, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Rain in Shahdol: शहडोल में फिर शुरू हुआ तेज बारिश का दौर, लोगों को गर्मी से मिली राहत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:      शहडोल में सोमवार को तेज बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। 1 जून से अब तक 1050 मिमी औसत बरसात हो चुकी है। बाणसागर बांध में पानी खतरे के निशान के पास है। जिले के तालाब, नदी-नाले लबालब हैं। जर्जर सड़कें और खराब हो गईं, आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।

शहडोल में सोमवार को सुबह से ही काफी उमस थी और गर्मी के कारण लोग बेचैन थे। दोपहर 12:30 बजे अच्छी झमाझम बरसात की शुरुआत हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शहडोल जिले में 1 जून से लेकर अब तक 1050 मिली मीटर औसत बरसात हो चुकी है। पिछले साल की तुलना में यह काफी अच्छी बरसात है। इस बार सीजन शुरू होते ही बरसात ने अपना शानदार परफॉर्मेंस देते हुए लगातार बारिश का दौर जारी रखा है।

सितंबर महीने में हर दिन कभी तेज तो कभी धीमी बरसात हो रही है।कुल मिलाकर शहडोल में इस साल बरसात का सीजन काफी शानदार रहा है। भादो का महीना चल रहा है और यह महीना बरसात के लिए जाना जाता है और जिस तरह से बरसात हो रही है उसे लगता है कि पिछले सालों के रिकॉर्ड भी टूटेंगे। बाणसागर बांध में पानी की आवक बनी हुई है जिसके कारण अभी भी एक-एक मीटर दो गेट खुले हुए हैं। पानी खतरे के निशान के आसपास बना हुआ है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us