SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » खंडवा-खरगोन जिले के बार्डर पर डंपर और कार की टक्कर में एक की मौत, सात लोग गंभीर घायल

खंडवा-खरगोन जिले के बार्डर पर डंपर और कार की टक्कर में एक की मौत, सात लोग गंभीर घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   खंडवा में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डंपर और टवेरा कार की टक्कर में एक की मौत हो गई और सात घायल हो गए। डंपर गलत दिशा से आया था। मृतक रविराज सिंह तोमर खरगोन भाजपा नेता के भाई थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया, डंपर चालक फरार है।

खंडवा। खंडवा और खरगोन जिले के सीमावर्ती ग्राम खारवा के निकट रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना डंपर के गलत दिशा से आने पर हुई। बेकाबू डंपर टवेरा वाहन को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। बताया जाता है कि करणी सेना से जुड़े खरगोन के आभापुरी निवासी युवक रविवार को खंडवा में पथ अधिकार यात्रा रैली में शामिल होने आए थे। लौटते समय पंधाना थाना क्षेत्र में देर रात दुर्घटना हो गई।

दुर्घटना में टवेरा सवार रविराज सिंह तोमर निवासी आभापुरी की मौत हो गई। ये खरगोन भाजपा नेता कृष्णराज सिंह तोमर के भाई है। वहीं साथी युवक चंद्रपालसिंह तोमर को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। अन्य घायलों में शेलेंद्र सिंह तोमर, गोपाल सिंह, रविंद्र सिंह राजावत, हर्षराज सिंह, राजपाल सिंह तोमर, चंद्रपाल सिंह तोमर शामिल हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us