SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol : सचिव पुत्र का रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ाया, पिता ने TI को फोन कर रिश्वत देने की कही बात, ऑडियो वायरल

Shahdol : सचिव पुत्र का रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ाया, पिता ने TI को फोन कर रिश्वत देने की कही बात, ऑडियो वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     MP News:  शहडोल में रेत का कारोबार जोरों पर है। थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा बात की गई तो उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर मेरे स्टाफ के द्वारा पकड़ा गया था, सचिव ने मुझे फोन कर पैसा देने की बात कही है। जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास है।

शहडोल जिले में रेत का काला कारोबार लगातार जारी है। सीधी पुलिस ने ओदारी नदी से अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर पकड़ा। ट्रैक्टर ग्राम पंचायत कुदरी के सचिव हेमराज कहार के बेटे का निकला। इसके बाद सचिव ने खुद थाना प्रभारी को फोन कर ट्रैक्टर छुड़वाने की कोशिश की और पैसे देने की पेशकश भी की।

कैसे हुआ खुलासा?
सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया। जब ट्रैक्टर पकड़ा गया तो चालक ने इसकी जानकारी सचिव हेमराज को दी।

इसके बाद सचिव ने खुद टीआई को फोन कर कहा कि साहब, ट्रैक्टर मेरे बेटे का है, गलती से पकड़ा गया है। किसी काम से गांव में रेत लाया गया था। आप अपने स्टाफ से कहकर ट्रैक्टर छोड़ दीजिए, खर्चा जो भी होगा मैं दे दूंगा।

टीआई ने किया विरोध
थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने तुरंत सचिव की बातों को खारिज कर दिया और साफ कहा कि आपकी बात मैंने रिकॉर्ड कर ली है। आप पंचायत सचिव होकर भ्रष्टाचार करवा रहे हैं। यह ऑडियो मैं अधिकारियों को भेजकर आपके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करूंगा।

कार्रवाई की तैयारी
टीआई मिश्रा ने बताया कि ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है और इसे उच्च अधिकारियों और पंचायत विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे लोग अगर खुद भ्रष्टाचार करेंगे तो अवैध कारोबार कैसे रुकेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us