SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Nepal Protest: विरोध प्रदर्शन का फायदा उठा रहे कैदी, जेल से 7 हजार फरार, पांच किशोरों को सुरक्षाकर्मियों ने मारी गोली

Nepal Protest: विरोध प्रदर्शन का फायदा उठा रहे कैदी, जेल से 7 हजार फरार, पांच किशोरों को सुरक्षाकर्मियों ने मारी गोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी जेन-जी आंदोलन हिंसक हो गया है। जेलों से सात हजार कैदी फरार हो चुके हैं। बांके जिले की जेल में भागने की कोशिश के दौरान सुरक्षाबलों की गोलीबारी में पांच किशोर बंदियों की मौत हो गई। कई कैदी और किशोर सफलतापूर्वक भाग निकले।

काठमांडू। Nepal gen z protest: नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यवस्था परिवर्तन के लिए शुरू हुआ जेन-जी आंदोलन बेहद हिंसक हो चुका है। देशभर में 7 हजार कैदी जेलों से फरार हो गए हैं। इस दौरान पश्चिमी नेपाल की एक जेल में सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में पांच किशोर बंदियों की मौत हो गई है।

कैदियों ने की भागने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों का कैदियों ने फायदा उठाया। वह जेल तोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान उनकी सुरक्षाकर्मियों से झड़प भी हुई।

बांके के बैजनाथ ग्रामीण नगर पालिका-3 में नौबस्ता क्षेत्रीय जेल का नौबस्ता सुधार गृह है। इसमें किशोर बंदियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उनको रोका, तो झड़प हिंसक हो गई। इसमें पांच किशोर बंदियों की मौत हो गई। इस दौरान जेल के 585 कैदियों में से 149 व किशोर सुधार गृह के 176 बंदियों में से 76 भागने में सफल हुए।

कई जगहों से भागने में सफल हुए कैदी

गृह मंत्रालय के हवाले से सामने आया कि देशभर में कैदी कई जगहों से भागने में सफल हुए।

  • दिल्लीबाजार जेल (1,100)
  • चितवन (700)
  • नक्खू (1,200)
  • सुनसरी के झुम्पका (1,575)
  • कंचनपुर (450)
  • कैलाली (612)
  • जलेश्वर (576)
  • कास्की (773)
  • डांग (124)
  • जुमला (36)
  • सोलुखुम्बु (86)
  • गौर (260)
  • बजहांग (65)
जेल में आग लगाकर भागे 514 कैदी

एक रिपोर्ट में बताया गया कि दक्षिणी नेपाल के बागमती प्रांत के सिंधुलीगढ़ी में जिला जेल में विरोध प्रदर्शन के बाद 514 कैदी भाग गए, जिसमें 43 महिलाएं शामिल हैं। कैदियों ने जेल से भागने के लिए बुधवार सुबह आग लगा दी। उसका फायदा उठाकर मुख्य द्वार तोड़कर भाग निकले।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us