SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रफीक ने दाेस्त बनाकर महिला से किया दुष्कर्म, शादी का कहकर धर्मांतरण का बनाया दबाव, गिरफ्तार

रफीक ने दाेस्त बनाकर महिला से किया दुष्कर्म, शादी का कहकर धर्मांतरण का बनाया दबाव, गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    पीड़िता के अनुसार रफीक ने मेरे पति को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती बात करने के लिए मजबूर किया और कहा कि जैसा बोलू वैसा कर। मैं रफीक के दबाव में आकर जैसा बोलता था, वैसा करती थी। इस बात का फायदा उठाकर उसने कई बार मेरा शारीरिक शोषण भी किया।

खंडवा। शहर में एक महिला के साथ दोस्ती के बाद शादी का कहकर मतांतरण का दबाव बनाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर पदम नगर पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पदम नगर पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले रफीक पुत्र इकबाल खान निवासी सुदामापुरी खंडवा ने मेरे घर टाइल्स लगाने का काम किया था। इसके बाद उसने मुझसे जान पहचान की और बातचीत करने लगा, मुझे घुमाने लगा।

इस बीच मैंने उससे पांच हजार रुपये भी उधार लिए, उसके बदले रफीक ने मेरे सोने के पेंडिल मोती (मंगलसूत्र) रख लिए थे। उसके बाद मेरे साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। मैंने उसके उधार लिए पांच हजार रुपये भी लौटा दिए लेकिन उसने मेरे मंगलसूत्र नहीं दिए।

इसके बाद रफीक मुझसे मेरे पति के कमाये हुए रुपये मांगने लगा और कहने लगा कि मेरे साथ चलकर शादी कर ले और इस्लाम कबुल कर ले। मैं तुझे अच्छे से रखूंगा। इसके बाद मैंने रफीक से बातचीत करने से मना कर दिया।

पति को जान से मारने की धमकी देकर की जबरदस्ती
  • पीड़िता के अनुसार रफीक ने मेरे पति को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती बात करने के लिए मजबूर किया और कहा कि जैसा बोलू वैसा कर।
  • मैं रफीक के दबाव में आकर जैसा बोलता था, वैसा करती थी। इस बात का फायदा उठाकर उसने कई बार मेरा शारीरिक शोषण भी किया। दो सितंबर की शाम सात बजे लगभग रफीक मेरे घर फिर से आया।
  • मुझसे संबंध बनाने का कहा। मैंने मना किया कि अब सब खत्म कर दो तो उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया।
बोला-जिंदा रहना चाहती है तो इस्लाम कबूल कर
  • पीड़िता ने बताया कि रफीक ने उसे धमकाया कि जिंदा रहना चाहती है तो इस्लाम कबूल कर ले और मुझसे शादी कर कहकर चला गया। मैं डरी हुई थी।
  • मैंने यह बातें उसकी पत्नी को बताई कि तुम्हारा पति मुझे डरा धमकाकर सबंध बनाता है। मेरा मंगलसूत्र भी रख लिया है।
  • शादी करने का भी कहता है, उसकी पत्नी ने कहा कि मैं उसे समझाउंगी।इसलिए मैंने घर में यह बात नहीं बताई।
रफीक बोला-अब मैं तुझे बदनाम कर दूंगा

पीड़िता ने बताया कि रफीक फिर उसके घर आया और जोर-जोर से कहने लगा कि तूने मेरी पत्नी को यह सब बात क्यों बताया। मैं तुझे अब बदनाम कर दूंगा और तेरे पति को भी बताऊंगा। फिर मैंने यह बात मेरे पति को बताई और परिवार वालों के साथ हिम्मत करके रिपोर्ट करने आई। मामले में पदम नगर पुलिस ने आरोपित रफीक पुत्र इकबाल खान निवासी सुदामापुरी खंडवा के खिलाफ धारा 64.332 (बी), 351(3) बीएनस, 3(2)(वी) अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम व 3/5 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया।

आरोपित को गिरफ्तार किया

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की, रफीक नामक आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

महेंद्र तारणेकर, एएसपी, शहर, खंडवा

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us