श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: अमरकंटक रोड पर युवती के अपहरण और दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन जांच में मामला झूठा निकला। कॉल करने वाली युवती का भाई नाबालिग से दुष्कर्म केस में जेल में है। राजीनामा दबाव बनाने के लिए साजिश रची गई थी। दोनों युवतियों ने आरोपों से इनकार किया।
सोशल मीडिया पर अमरकंटक रोड सांधा तिराहे के पास दो युवकों द्वारा युवती के अपहरण कर जंगल ले जाने और उसके साथ गलत कार्य किए जाने का वीडियो वायरल हुआ। इसी बीच 31 अगस्त की रात 8.15 बजे एक युवती ने डॉयल 100/112 पर सूचना दी कि उसकी नाबालिग बहन को दो अज्ञात युवक जंगल की ओर ले गए हैंI
पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि 100 डायल में कॉल करने वाली युवती का भाई पहले से ही नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल में है और पीड़िता वही दोनों युवकों की बहन है। आरोप है कि राजीनामा के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से यह साजिश रची गई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन खंगाली तो पाया कि घटना के समय दोनों युवक घटना स्थल पर मौजूद ही नहीं थे।
पूछताछ में दोनों युवतियों ने स्वयं स्वीकार किया कि रास्ते में उनके साथ किसी भी प्रकार की घटना, छेड़छाड़ या आपराधिक कृत्य नहीं हुआ। दोनों ने व उनके पिता ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य को सौंप दी है। अब आगे की वैधानिक कार्यवाही उनके निर्देशन में होगी।








