SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में लापरवाही ने ली मासूम की जान, मेडिकल ऑफिसर पर गिरी गाज; कमिश्नर ने किया सस्पेंड

शहडोल में लापरवाही ने ली मासूम की जान, मेडिकल ऑफिसर पर गिरी गाज; कमिश्नर ने किया सस्पेंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल में कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने पर अनूपपुर जिले के बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनकी वजह से एक बच्चे की जान तक चली गई।

शहडोल। कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने पर अनूपपुर जिले के बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान अनुपस्थिति एवं समय पर उपचार उपलब्ध न कराने के कारण की गई है।

उल्लेखनीय है कि लोहसरा, उप तहसील बिजुरी निवासी 07 वर्षीय बालक सुफियान कुरैशी पुत्र नाकीम कुरैशी को 31 अगस्त की रात्रि लगभग 1.50 बजे सर्पदंश की आशंका के साथ परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी लेकर पहुंचे। रात्रिकालीन ड्यूटी में कार्यरत वार्ड बॉय ने तत्काल डा. मनोज सिंह को फोन पर सूचना दी। डाक्टर द्वारा बालक को निगरानी में रखने के निर्देश दिए गए, लेकिन स्वयं अस्पताल नहीं पहुंचे।

इलाज में देरी पर बच्चे की स्थिति गंभीर हो गई

इस दौरान केवल सामान्य इंजेक्शन लगाए गए। बालक की स्थिति बिगड़ने पर स्वजन सुबह लगभग 8.30 बजे फिर अस्पताल पहुंचे, तब डाक्टर सिंह ने उपचार प्रारंभ किया और एंटी वेनम इंजेक्शन दिया, लेकिन उपचार में हुई देरी के कारण बच्चे की स्थिति गंभीर हो गई।

देरी की वजह से बच्चे की मौत

उसे जिला अस्पताल अनूपपुर के लिए रेफर किया गया, परंतु देरी होने के कारण बालक की मृत्यु हो गई। अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली के प्रतिवेदन पर कमिश्नर ने कार्रवाई किया है। इस घटना की जांच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि समय पर उचित उपचार न मिलने से बालक की मृत्यु हुई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us