श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: अब LPG सिलेंडर बुकिंग का झंझट हुआ आसान। HP, इंडेन और भारत गैस ग्राहक WhatsApp LPG Booking: वॉट्सएप नंबर सेव करके सिर्फ “Hi” मैसेज भेजकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। कन्फर्मेशन तुरंत मिल जाएगा। कॉल की परेशानी से राहत और इंटरनेट पर भी बुकिंग संभव, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत।
डिजिटल डेस्क। Book LPG Cylinder: डिजिटल इंडिया के दौर में ज्यादातर सरकारी और निजी सेवाएं अब मोबाइल पर आसानी से उपलब्ध हो चुकी हैं। बिजली का बिल जमा करना हो, ट्रेन टिकट बुक करना हो या फिर बैंकिंग से जुड़े काम करने हों सबकुछ अब मोबाइल या लैपटॉप से चुटकियों में हो जाता है।
इसी कड़ी में अब LPG सिलेंडर की बुकिंग भी और ज्यादा सरल हो गई है। ग्राहक अब सीधे वॉट्सएप के जरिए अपने एलपीजी सिलेंडर को बुक कर सकते हैं। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए बेहद मददगार है, जिन्हें फोन कॉल पर बुकिंग करना मुश्किल लगता है या जिनका नंबर अक्सर आउट ऑफ बैलेंस रहता है।
WhatsApp से बुकिंग कैसे करें?
अगर आप HP, इंडेन या भारत गैस के ग्राहक हैं, तो आपको बस अपने सर्विस प्रोवाइडर का आधिकारिक WhatsApp नंबर सेव करना होगा।
- HP Gas का नंबर है: 9222201122
- Indane (Indian Oil) का नंबर है: 7588888824
- Bharat Gas का नंबर है: 1800224344
नंबर सेव करने के बाद WhatsApp चैट खोलें और सबसे पहले एक Hi मैसेज भेजें। इसके तुरंत बाद आपके पास कई विकल्पों वाला रिप्लाई आएगा। इन ऑप्शन्स में से आपको सिलेंडर बुकिंग का ऑप्शन चुनना होगा। उसके बाद आपसे कस्टमर आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। जैसे ही आप जानकारी भरते हैं, आपकी बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी और कुछ ही सेकंड में आपको वॉट्सएप पर कन्फर्मेशन मैसेज भी मिल जाएगा।

WhatsApp बुकिंग के फायदे
- बुकिंग के लिए लंबा इंतजार या कॉल कटने की समस्या खत्म।
- इंटरनेट कनेक्शन (Wi-Fi) पर भी बुकिंग संभव, मोबाइल बैलेंस की जरूरत नहीं।
- WhatsApp चैट में बुकिंग का डिजिटल रिकॉर्ड हमेशा सुरक्षित रहेगा।
- गैस कंपनी समय-समय पर अपडेट्स और रिमाइंडर भी भेजती है।
- ग्राहक कभी भी, कहीं से भी बुकिंग कर सकते हैं।

क्यों है यह सुविधा खास?
अब तक LPG सिलेंडर की बुकिंग फोन कॉल, SMS या फिर गैस एजेंसी जाकर ही की जाती थी, लेकिन वॉट्सएप जैसी आसान और यूजर-फ्रेंडली सुविधा से अब यह काम और तेज और सुविधाजनक हो गया है। कई बार कॉल पर नेटवर्क या तकनीकी समस्या आने पर बुकिंग अटक जाती थी। WhatsApp चैट से बुकिंग आसान हुई है। ग्राहकों को तुरंत डिजिटल कन्फर्मेशन भी मिल जाता है।







