SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » MP की डेब नदी में भीषण बाढ़ से मचा हड़कंप, 15 साल का टूटा रिकॉर्ड; पुल से 9 फिट नीचे गिरी बच्ची

MP की डेब नदी में भीषण बाढ़ से मचा हड़कंप, 15 साल का टूटा रिकॉर्ड; पुल से 9 फिट नीचे गिरी बच्ची

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;-  Barwani Flood: शुक्रवार रात क्षेत्र में भारी बारिश हुई। अंचल में डेब नदी व सहायक नदी देवनली में रात 9 से 11 बजे तक बाढ़ आई। नदी संगम पर बने सेतु निगम के पुल पर 15 फिट से ऊपर बाढ़ का पानी बहता रहा। बाढ़ में एक टेक्टर बह गया, पुल से करीब 200 मीटर आगे टेक्टर नदी में गिर गया।

बड़वानी। शुक्रवार रात क्षेत्र में भारी बारिश हुई। अंचल में डेब नदी व सहायक नदी देवनली में रात 9 से 11 बजे तक बाढ़ आई। नदी संगम पर बने सेतु निगम के पुल पर 15 फिट से ऊपर बाढ़ का पानी बहता रहा। बाढ़ में एक टेक्टर बह गया, पुल से करीब 200 मीटर आगे टेक्टर नदी में गिर गया।

शनिवार सुबह जिसे दो जेसीवी की मदद से निकालने की कोशिश की गई। बाढ़ में 4 गुमठियां, मोटरसाइकिले, ईंट भट्टे बहने के समाचार है। नदी किनारे के रहवासी घरों में 5 फिट से ऊपर जल भराव हो गया।

राम मंदिर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया, दुकानों में पानी भर गया। समय रहते लोगो गुमठियों को हटा लिया नहीं तो बड़े स्तर पर गुमठियां बाढ़ की भेंट चढ़ जाती ।

पुल की रेलिंग बह गई पुल पर गड्ढे हो गए। क्षतिग्रस्त पुल से पुलिस ने वाहनों का आवागमन बन्द कराया। बाढ़ से लोगों का भारी नुकसान हुआ। गांव के मध्य बहने वाली नदी में बाढ़ से दोनों पार आबादी के लोग इस पार उस पार फंसे रहे, जो देर रात को पुल से पानी उतरने पर घर पहुचें।

क्षतिग्रस्त पुल से 9 फिट नीचे गिरकर बच्ची घायल

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 9 बजे नदी के उस पार यशवन्तपुरा से इस पार आ रही प्रीति पुत्री दिनेश गायकवाड़ 18 पुल के गड्डों में संतुलन बिगड़ने से नदी किनारे करीब 9 फिट नीचे गिरी। जिससे उसे सिर व पैर में गम्भीर चोट आने से प्राथमिक उपचार करके बड़वानी रैफर किया गया।

गनीमत मत रही कि बाढ़ से रेलिंग विहीन हुए पुल व गड्डो से भरे पुल से प्रीति नदी के किनारे पर गिरी, बाढ़ के पानी मे गिरती तो अनहोनी हो सकती थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us